हरियाणा: 'पिछले दस वर्षों में गांव और लोगों की बदली तस्वीर', बोले पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन संकल्पों की सिद्धि में हर व्यक्ति सहभागी हो रहा है।
पूर्व सीएम खट्टर ने कहा कि बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज का पुण्य कार्य किया गया। माता-बहनों के लिए उज्ज्वला जैसी योजनाएं शुरू की गईं। युवाओं को रोजगार और स्टार्टअप के अवसर दिए गए। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पिछले दस वर्षों में गांव और ग्रामवासियों की तस्वीर बदल गई है। यह मोदी जी के पुरुषार्थ का ही तो परिणाम है । आज आसन कलां के मेरे परिवारजनों ने बताया कि भाजपा की रीति नीति के कारण शहरों के साथ साथ अब गांव भी प्रगतिशील हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: करनाल विधानसभा उप-चुनाव के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने किया जनसंपर्क












Click it and Unblock the Notifications