हरियाणा: करनाल विधानसभा उप-चुनाव के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने किया जनसंपर्क
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को करनाल विधानसभा उप-चुनाव को लेकर लोगों के साथ जन संपर्क किया। इस अवसर पर सीएम नायब सिंह सैनी ने उपस्थित अपने परिवार जनों से संवाद किया।
उन्होंने करनाल में मजबूती से फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। करनाल विधानसभा उप-चुनाव के मैदान में इस बार खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं।

वहीं, जनसंपर्क अभियान के दौरान सीएम सैनी ने सर्वप्रथम मां भारती के अमर सपूत, अद्वितीय योद्धा, निडरता, साहस, पराक्रम एवं बलिदान के प्रतीक पुरुष, स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति एवं भारत के महानायक महाराणा प्रताप की जयंती पर पुष्प अर्पित किए। महाराणा प्रताप जी का मातृभूमि के लिए त्याग और बलिदान राष्ट्र के लिए अप्रतिम प्रेरणा है।
सीएम नायब सिंह पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। बीजेपी को इस लोकसभा चुनाव में बंपर जीत दिलाने के लिए ताबड़तोड़ चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: सीएम नायब सिंह सैनी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया












Click it and Unblock the Notifications