OPINION: गरीबों के हितों के लिए ऐसे सोचती है हरियाणा सरकार

Haryana News: सरकारें अगर जिम्मेदारी के साथ गरीबों के कल्याण के लिए सोचती हैं, तो उन छोटी-छोटी आवश्यकताओं का भी ख्याल रखती हैं, जिन्हें आमतौर पर नजरअंदाज कर दिया जाता है। एक कल्याणकारी सरकार की इसी सोच का नतीजा हरियाणा सरकार सरकार की हैप्पी कार्ड योजना में दिखती है।

हरियाणा सरकार ने एक बहुत ही खास पहल के तहत हैप्पी कार्ड योजना की शुरुआत की है। इस योजना में राज्य के अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है।

nayab singh saini

क्या है हरियाणा हैप्पी कार्ड योजना?
हरियाणा सरकार ने 7 मार्च, 2024 को राज्य के गरीब परिवारों के हित में हरियाणा हैप्पी कार्ड परियोजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत लाभार्थियों को ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा एक स्मार्ट कार्ड दिया जाता, जिससे साल में 1000 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। यह सुविधा केवल हरियाणा रोडवेज बसों में ही दी जाती है।

nayab singh saini

इस योजना के लाभार्थियों से सिर्फ 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है। इसके अलावा, कार्ड की लागत 109 रुपए और सालाना रखरखाव का चार्ज 79 रुपए है। यह योजना अंत्योदय परिवारों के हित के लिए है, जिसपर अमल के लिए प्रदेश की सरकार ने 600 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

nayab singh saini

अंत्योदय परिवार कैसे ले सकते हैं हैप्पी कार्ड?
हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए https://ebooking.hrtransport.gov.in/ पर जाना होता है। वहां APPLY HAPPY CARD के विकल्प पर क्लिक करना पड़ता है। इसके बाद परिवार पहचान पत्र की संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद SEND OTP TO VERIFY पर क्लिक करना पड़ता है।

ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद परिवार से जुड़ी जानकारी दिखती है। आपको जिस भी फैमिली मेंबर का हैप्पी कार्ड बनवाना हो, उसे चुन सकते हैं। फिर मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होता है और कैप्चा दर्ज करने के बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होता है। ओटीपी दर्ज होने के साथ ही वेरिफाई पर क्लिक करने के साथ ही आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है और कोई भी लाभार्थी हैप्पी कार्ड का लाभ उठा सकता है।

nayab singh saini

हरियाणा हैप्पी कार्ड का पात्र कौन हो सकता है?
यह योजना उन लोगों के लिए है जिनकी सालाना आमदनी 1 लाख या उससे कम है। अंत्योदय परिवारों को इस योजना के तहत हरियाणा रोडवेज में 1,000 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा करने का मौका दिया जाता है।

हरियाणा में 22.89 लाख अंत्योदय परिवार है। एक परिवार में औसतन 6 लोग होते हैं। अब अनुमान ही लगाया जा सकता है कि हरियाणा सरकार ने फ्री बस सेवा का अवसर देकर समाज के कितनी बड़ी आबादी का आम जनजीवन सुगम बनाने की पहल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+