हरियाणा सीएम बोले- कांग्रेस परिवारवाद के मोह में फंस गई, चुनाव में उसका सूपड़ा साफ हो जाएगा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया के पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कांग्रेस के अंदर जो मतभेद हैं वह जनता के सामने मंच पर भी दिखाई दे रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी परिवारवाद के मोह में फंस गई है। उन्होंने कहा गांधी परिवार के अलावा साथ-साथ हुड्डा परिवार भी परिवारवाद में मोह में फंसी हुई है।

सीएम सैनी ने कहा कांग्रेस पार्टी के पास रोहतक में और भी वरिष्ठ नेता है जो चुनाव लड़ने के लिए योग्य हैं लेकिन यहां पर भी परिवारवाद है। जिसके चलते बाप-बेटा चुनाव लड़े, अब बापू मैदान छोड़कर भाग गया और बेटे को फंसा दिया और अब बेटा भी हारेगा। बावरिया क्या ही करेंगे,वह लेटर ही लिखते रह जाएंगे और कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
भाजपा पर संविधान बदलने को कांग्रेस के अरोपों का जवाब देते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा विपक्षी पार्टी झूठ के सहारे जानता को गुमराह करने में लगी हुई है।
हरियाणा सीएम ने कहा लोगों का आत्मबल गिराने और उनका मोरल डाउन की कांग्रेस की नीति आज से नहीं बल्कि काफी समय से चली आ रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस उसी विचारधारा के ऊपर काम करती है। लोगों को गरीब रखिए और उनके हालात पर छोड़े दिजिए। साथ ही उन्हें वोट बैंक के रूप में भी इस्तेमाल करती आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications