हरियाणा: अधिकारी-कर्मचारी नैतिकता के साथ जनता के हित में कार्य कर निभाएं दायित्व, बोले- सीएम मनोहर लाल

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला में आयोजित मिशन कर्मयोगा हरियाणा के नैतिकता शिविर में आज यानी मंगलवार को शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि नैतिकता और संस्कार हमारे मन को मजबूत बनाते हैं, जिससे सेवा करने का भाव उत्पन्न होता है।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि मिशन कर्मयोगी हरियाणा के माध्यम से हमारा प्रयास है कि सभी सरकारी अधिकारी तथा कर्मचारी संवेदनशीलता एवं नैतिकता के साथ जनता के हित में कार्य करते हुए अपने दायित्वों को निभाएं। इसके साथ ही उनमें कर्तव्यपरायणता का यह भाव सदैव जागृत रहे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

नैतिकता शिविर में सीएम खट्टर ने रखे अपने विचार
सीएम मनोहर लाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) से ट्वीट कर कहा कि आज पंचकूला में आयोजित मिशन कर्मयोगी हरियाणा के 'नैतिकता शिविर' में शामिल होकर सबके समक्ष अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशील एवं नैतिकता के साथ जनता के हित में कार्य करें।

यह भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा में पुलिस शिकायत प्राधिकरणों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, सीएम खट्टर हुए शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+