Haryana News: हरियाणा में पुलिस शिकायत प्राधिकरणों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, सीएम खट्टर हुए शामिल

Haryana News: पुलिस की कार्यप्रणाली और आचरण के विरूद्ध जनता द्वारा की जाने वाली शिकायतों के समाधान हेतु राज्यों में गठित पुलिस शिकायत प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली में एकरूपता लाने के उद्देश्य से आज हरियाणा पुलिस शिकायत प्राधिकरण द्वारा सभी राज्यों की पुलिस शिकायत प्राधिकरणों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन देश में पहली बार आयोजित किया गया है। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्राधिकरणों को और सुदृ्ढ़ करने, जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने और पुलिस के साथ भी बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सत्ता में आने के बाद पुलिस शिकायत प्राधिकरण को सुदृढ़ करने के लिए अनेक कदम उठाए। हमारा ध्येय यही था कि जनता की शिकायतों का समाधान करने के लिए न्यायपूर्ण रास्ता अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि जब हमने सत्ता संभाली थी तो उस समय जनता यह शिकायत करती थी कि उनकी एफआईआर ही दर्ज नहीं की जाती है। इस पर संज्ञान लेते हुए हमने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस थानों में आने वाले हर व्यक्ति की एफआईआर अवश्य दर्ज की जाए। इसके बाद पुलिस के अधिकार क्षेत्र की समस्या को भी खत्म करते हुए हमने जीरो एफआईआर दर्ज करने के भी निर्देश दिए।

cm khattar

उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही हमारा लक्ष्य प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है। इसके लिए कई कारगर कदम भी उठाए गए हैं। व्यवस्था परिवर्तन के अनेक काम करते हुए हम सिस्टम में पारदर्शिता लेकर आए हैं। पुलिस सुधार का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करने के लिए और वित्तीय मामलों से निपटने हेतु हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट ब्यूरो का गठन किया है। जिसके तहत कर चोरी, बिजली चोरी, खनन चोरी या नहर पानी की चोरी इत्यादि गतिविधियों पर लगाम लगाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 33 महिला थाने स्थापित किए हैं। पुलिस में भी महिलाओं की संख्या बढ़ाई है। साथ ही साइबर क्राइम से निपटने के लिए अलग से साइबर थाने बनाये हैं। हर पुलिस थानों में साइबर डेस्क की स्थापना की है।

उन्होंने कहा कि जनता के मन में यह शंका होती थी कि पुलिस द्वारा उनके साथ किए जाने वाले गलत व्यवहार की शिकायत वे कहां दर्ज करवाएं। जहां उन्हें न्याय मिले। इसी अवधारणा के साथ राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण अस्तित्व में आया। हरियाणा पुलिस शिकायत प्राधिकरण में लगभग 2 हजार शिकायतें प्राप्त हुई हैं। प्राधिकरण की सिफारिशों के आधार पर राज्य सरकार ने संबंधित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया है और जुर्माना भी लगाया है। इसलिए आज जनता में प्राधिकरण के प्रति विश्वास बढ़ा है कि उनकी शिकायतों की सुनवाई हो रही है।

सीएम मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सही दृष्टिकोण, कौशल और ज्ञान के साथ, भविष्य की जरूरतों के अनुरूप प्रशासनिक सेवा को तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मिशन कर्मयोगी की शुरुआत की है। हरियाणा में भी मिशन कर्मयोगी चलाया जा रहा है। राज्य में लगभग साढ़े 3 लाख कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है कि किस प्रकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकें। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सेवा भाव से काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन का आयोजन एक अच्छा निर्णय है। ताकि सभी राज्य अपनी-अपनी बेस्ट प्रैक्टिस का आदान प्रदान करें। उन्होंने सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रकाश सिंह, पूर्व डीजीपी का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि प्रकाश सिंह ने हमेशा ही पुलिस में सुधार लाने पर जोर दिया है। इसके लिए वे अथक प्रयास कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+