Video: 'नूंह हिंसा के पीछे बड़ा गेम प्लान, लोग मंदिरों के बगल की...', हरियाणा के गृह मंत्री का बड़ा दावा
Video:'नूंह हिंसा के पीछे बड़ा गेम प्लान, लोग मंदिरों के बगल की...', हरियाणा के गृह मंत्री का बड़ा दावा
Nuh violence: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने नूंह हिंसा पर बड़ा दावा किया है। गृह मंत्री अनिल विज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''नूंह हिंसा के पीछे एक बड़ा गेम प्लान है। लोग मंदिरों के बगल की पहाड़ियों पर चढ़ गए, उनके हाथों में लाठियां थीं और वह एंट्री प्वाइंट्स पर इकट्ठा हुए, ये सब उचित प्लान के बिना संभव नहीं है।''
अनिल विज ने कहा, ''गोलियां चल रही थीं, कुछ लोगों ने हथियारों का भी इंतजाम कर रखा था। ये सब एक योजना का हिस्सा है। गोलियां कहां से और कैसे चल रही थीं, किसी ने तो इनका इंतजाम किया होगा? कहां से आये हथियार...? यह सब एक योजना का हिस्सा है।''

अनिल विज ने कहा, गहन जांच किए बिना हम किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेंगे। स्थिति में सुधार होने पर इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी
Recommended Video
नूंह हिंसा पर अपडेट देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, अब तक कुल 102 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 एहतियात के तौर पर हिरासत में लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिल रही है कि गोलीबारी की घटनाएं पूर्व नियोजित थीं। वहां पत्थर पहले से जमा किए गए थे। छतों और लोगों ने पहाड़ियों पर प्लानिंग के साथ जाकर लोगों गोलीबारी की। हम जानकारी जुटा रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर हमें जरूरत लगी तो हम बुलडोजर चलाएंगे। हम जांच करेंगे कि क्या घटना के संबंध में कोई पहले से इनपुट था क्योंकि अभी तक की जांच में ये पहले से साजिश के तहक भड़काई गई हिंसा लग रही है। लेकिन अभी हम कोई नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं।
हालांकि शुक्रवार को नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिजारनिया ने कहा कि उन्हें अब तक झड़पों के पीछे कोई मास्टरमाइंड होने का कोई संकेत नहीं मिला है। अब तक की जांच में अलग-अलग तत्वों के शामिल होने का पता चला है, जिनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications