Nuh Chunav 2024 Voting: नूंह में AAP ने उतारी पहली महिला उम्मीदवार, जानिए अब तक कितना फीसदी हुआ मतदान
Nuh Voting Percentage: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में नूंह विधानसभा क्षेत्र हॉट सीट बना हुआ है। 11 बजे तक हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 22.70 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। सभी जिलों में सबसे ज्यादा वोट 27.94 प्रतिशत वोट पलवल जिले में पड़े हैं। मेवात जिले की नूंह सीट से पहली महिला कैंडिडेट, राबिया किदवई मैदान में हैं। यहां पर अभी तक 18.70% मतदान हुआ है।
मेवात जिले में नूंह के अलावा फिरोजपुर झिरका और पुन्हना सीट शामिल है। इस जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग फिरोजपुर झिरका में हुई है। नूंह सीट पर भाजपा ने संजय सिंह (BJP Sanjay Singh), कांग्रेस ने आफताब अहमद (INC, Aftab Ahmed), जेजेपी ने बीरेंद्र सिंह गंगोली (JJP, Birender Singh Gangoli), इनेलो के ताहिर हुसैन (INLD, Tahir Hussain) मैदान में हैं।
यह भी देखें: Rabia Kidwai कौन हैं? मुस्लिम बहुल नूंह के चुनावी दंगल में पहली महिला कैंडिडेट, कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती

आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां राबिया किदवई (AAP, Rabia Kidwai) को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो नूंह से पहली महिला उम्मीदवार हैं। यह सीट अभी कांग्रेस के पास है और आफताब अहमद जो एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं, यहां के मौजूदा विधायक हैं।
मेवात जिले की सीटों पर मतदान
फिरोजपुर झिरका: 29.10%
पुन्हना: 28.50%
किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान?
अंबाला: 25.50%
भिवानी: 23.45%
चरखी दादरी: 20.10%
फरीदाबाद: 20.39%
फतेहाबाद: 24.73%
गुरुग्राम: 17.05%
हिसार: 24.69%
झज्झर: 23.48%
जींद: 27.20%
कैथल: 22.21%
करनाल: 24.85%
कुरुक्षेत्र: 23.90%
महेंद्रगढ़: 24.26%
मेवात: 25.65%
पलवल: 27.94%
पंचकूला: 13.46%
पानीपत: 22.62%
रेवाड़ी: 21.49%
रोहतक: 22.91%
सिरसा: 20.77%
सोनीपत: 18.84%
यमुनानगर: 25.56%
(सुबह 11 बजे तक की स्थिति)
यह भी देखें: Nuh Chunav 2024: नूंह सीट पर BJP के संजय सिंह Vs कांग्रेस के आफताब अहमद












Click it and Unblock the Notifications