Nuh Chunav 2024 Result: हरियाणा चुनाव में सबसे संवदेशनशील नूंह का चुनाव परिणाम यहां देखें
Nuh Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) को आएंगे। हॉट सीट नूंह (Hot Seat Nuh) पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। 10 बजे तक को विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की हार-जीत के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तस्वीर पूरी तरह साफ होने लगेगी कि इस बार आपके यहां का विधायक कौन होगा?
नूंह सीट विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Nuh Assembly Election Result 2024)
हरियाणा चुनाव में 5 अक्टूबर 2024 को नूंह सीट पर 74.42 प्रतिशत मतदान हुआ। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर कुल 67.90 प्रतिशत वोट डाले गए। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी सारे एग्जिट पोल का सार यह रहा कि हरियाणा में कांग्रेस को 49 से 59 सीटें, भाजपा को 22 से 30 सीटें, जेजेपी को 0 से 2 सीटें, इनेलो को 2-4 सीटें व अन्य 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Haryana Assembly Election Result 2024)
इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल, आम आदमी पार्टी, बसपा, एएसपी चुनाव लड़ रही है। विभिन्न पार्टियों और निर्दलीय को मिलाकर कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला करने के लिए 2.03 करोड़ से ज्यादा मतदाता रजिस्टर्ड थे।
Nuh Chunav 2024 Voting: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे संवेदनशनील जिले नूंह में शनिवार दोपहर को मतदान के दौरान माहौल बिगड़ गया। नूंह जिले की पुन्हाना सीट पर वोटिंग दौरान पथराव की खबरें आ रही हैं। यहां निर्दलीय-कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए।
मुस्लिम बहुल नूंह में पहला मौका है जब कोई महिला उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रही है। राबिया किदवई नूंह विधानसभा क्षेत्र से पूर्व राज्यपाल अब्दुल रहमान किदवई की बेटी हैं। आम आदमी पार्टी की टिकट पर पर्चा भरा है।
हरियाणा चुनाव 2024 में नूंह सीट पर भाजपा के संजय सिंह ( BJP Sanjay Singh), कांग्रेस के आफताब अहमद (INC Aftab Ahmed), जेजेपी बीरेंद्र सिंह गंगोली (JJP Birender Singh Gangoli), इनेलो के ताहिर हुसैन (INLD Tahir Hussain) और आम आदमी पार्टी की राबिया किदवई (AAP Rabia Kidwai) के बीच मुकाबला है।
नूंह विधानसभा चुनाव परिणाम
नूंह सीट समेत हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।
नूंह, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक आफताब अहमद, कांग्रेस (4038 वोटों से जीत)
कुल वोटर-206405 पुरुष-110518 महिला-95887
संजय सिंह, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-52
शिक्षा-स्नातक
करियर-40 साल से पार्टी से जुड़े। साल 2019 में जीते। नायब सरकार में मंत्री रहे।
आफताब अहमद, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-58 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-साल 2005, 2009 और 2014 में भी चुनाव लड़ चुके हैं।
सीट का गणित: भाजपा को जीत का इंतजार। संजय सिंह को सोहना से नूंह भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications