चिंता ना करो चूड़ी पूरी टाइट है, 12 मार्च के बाद और भी टाइट कर देंगे: नायब सिंह सैनी

CM Nayab Saini: हरियाणा में मार्च के महीने में दो चरणों में शहरी निकाय चुनाव होंगे। 7 नगर निगमों, चार नगर परिषदों और 21 नगर समितियों में 2 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा की गई है। दोनों चरणों में होने वाले चुनाव के नतीजे 10 दिन बाद 12 मार्च को आएंगे। इस चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

सीएम सैनी ने आज फरीदाबाद में रोड शो किया। रोड शो में भारी जनसैलाब देखने को मिला। लोगों का हुजूम देख उन्होंने कहा जो प्यार और आशीर्वाद एकतरफा भाजपा की ओर दिखाई दे रहा है, आशा करता हूं कि यह 2 मार्च को वोट के रूप में तब्दील होगा।

Nayab Saini

बाद में उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया इस मौके पर उन्होंने कहा मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि हमने किसान की फसल 100 प्रतिशत MSP पर खरीदने का निर्णय किया है। हमने ये भी निर्णय किया कि कृषि भूमि पट्टा एक्ट लागू करके शामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज पट्टेदारों को उस भूमि का मालिकाना हक प्रदान किया जाए। गांवों में पंचायती भूमि पर बने 500 वर्ग गज तक के मकानों पर काबिज लोगों को उनका मालिकाना हक दिया है। बिना खर्ची बिना पर्ची के युवाओं को रोजगार दिया।

12 मार्च के बाद बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार

नगर निकाय चुनाव को लेकर सीएम सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाईयों चिंता ना करो चूड़ी पूरी टाइट है, 12 मार्च के बाद और भी टाइट कर देंगे। उन्होंने कहा जनता मालिक है और हम उनके सेवक है सभी समाधान शिविरों पर मैं खुद नजर रखता हूं और अधिकारियों के सामने ही जनता से उनकी समस्याएं पूंछता हूं और उसका समाधान करता हूं।

उन्होंने कहा हरियाणा में भाजपा की लहर है। स्थानिय निकाय चुनाव में एक तरफा कमल जीत रही है। लोगों का जो जोश देखने को मिल रहा है उससे ये स्पष्ट है कि लोग नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+