'सनातन' पर हमला करने वालों को मोहन भागवत ने दी चेतावनी, कहा- खुद के पैर पर क्यों कुल्हाड़ी मार रहे हो
Mohan Bhagwat in Rohtak: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत आज हरियाणा के रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान सनातन धर्म को लेकर कई अहम बातें कहीं। इतना ही नहीं उन्होंने इशारे इशारे में सनातन को खत्म करने की बात करने वाले उदयनिधि स्टालिन पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि सनातन को खत्म करने वाले खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारने का काम कर रहे हैं।
मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया संतान (धर्म) के कारण चल रही है और आगे भी चलती रहेगी। इसे नष्ट करने की बात करना कुल्हाड़ी पर पैर रखने के समान है। मुझे ऐसे लोगों पर दया आती है जो सनातन धर्म को मिटाने की बात करते हैं। मैं उन पर क्रोधित नहीं हूं। ऐसे बयान ज्ञान की कमी के कारण हैं। संतों ने हमें पहले ही बता दिया है कि सनातन की रक्षा कैसे करनी है।

मोहन भागवत ने आगे कहा कि बाबा रामदेव ने योग और आयुर्वेद को नई पहचान दिलाने का काम किया। चांदनाथ योगी की समाधि और मंदिर के उद्घाटन समारोह में देश के महान साधु संतों ने शिरकत की है, जो गौरव की अनुभूति करवा रही है। नाथ संप्रदाय सनातन धर्म को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सनातन संस्कृति को मजबूत किया है। सभी को एकसाथ जोड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications