Haryana News: मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने 17 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन और शिलान्यास, कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने शनिवार को रेवाड़ी जलघर परिसर में 17 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर को नल से जल देने के लिए जल जीवन मिशन कार्यक्रम को लागू किया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में इस मिशन को सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज नया गांव में एक करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से बन कर तैयार हुए नए जल घर का शुभारंभ किया गया है। इस जल घर के बनने से नया गांव और आसपास रहने वाले ग्रामीणों को उनके घर पर 70 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से नहरी पानी की सप्लाई दी जाएगी।

banvari lal

उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए रेवाड़ी जलघर परिसर में करीब पांच करोड़ रुपए की लागत से नए कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसका आज शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार रेवाड़ी शहर के रामपुरा और वार्ड 24 से 31 तक की आबादी के लिए बनाए गए एसटीपी प्लांट की क्षमता को 6.5 एमएलडी से बढ़ाकर 10 एमएलडी का किया जा रहा है। जिस पर 10 करोड़ 31 लाख 55 हजार की राशि खर्च होगी। इस कार्य का भी आज शिलान्यास हुआ।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि आम जन को पानी बेकार बहाने की बजाय जल का संरक्षण करना चाहिए। उनका प्रयास है कि रेवाड़ी शहर में सुचारू जलापूर्ति के लिए वाटर स्टोरेज टैंक का निर्माण करवाया जाए। इस परियोजना के लिए जमीन मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। लोगों को भी अपने घरों में बरसात का पानी इकट्ठा करके रखना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+