Mayawati Nephew Wedding: धूमधाम से हुई मायावती के भतीजे की शादी, BSP सुप्रीमो का दिखा खास अंदाज
मायावती ने अपने प्यारे भतीजे के लिए डॉक्टर पत्नी चुनी हैं, आकाश आनंद इस वक्त बहुजन समाज पार्टी के लोकप्रिय चेहरे में से एक हैं और पार्टी में नंबर 2 की हैसियत रखते हैं।

Mayawati Nephew Wedding: आखिरकार इंतजार हुआ खत्म और बीएसपी सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी 26 मार्च को गुरुग्राम के एंबिएंस डॉट रिसोर्ट में बहुत ही शानदार ढंग से संपन्न हुई। इस ग्रैंड मैरिज में मायावती का भी खास अंदाज दिखाई दिया। गुलाबी रंग का सूट पहने मायावती लंबे वक्त बात बाद किसी फंक्शन में दिखाई दी हैं। आम तौर पर मायावती इस तरह के इवेंट से दूरी बनाए रखती हैं लेकिन इस बार मामला पारिवारिक था, इसलिए मायावती पूरे जोश और उत्साह के साथ इस शादी का हिस्सा बनीं। आपको बता दें कि मायावती की बहू प्रज्ञा सिद्धार्थ उनके करीबी रहे डॉ अशोक सिद्धार्थ की पुत्री हैं।

बसपा के स्टार चेहरों में से एक हैं आकाश आनंद
आपको बता दें कि अशोक सिद्धार्थ ने डॉक्टरी छोड़कर बसपा ज्वाइन की थी और वो बसपा सुप्रीमों के करीबियों में से एक रहे हैं। तो वहीं साल 2017 में लंदन से एमबीए की डिग्री लेकर इंडिया लौटे आकाश आनंद इस वक्त बसपा के स्टार चेहरों में से एक हैं।
कई चुनावों में किया स्टार प्रचारक का काम
पार्टी में ऊर्जाशक्ति फूंकने का काम करने वाले आकाश आनंद ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के सोशल मीडिया कैंपन की कमान संभाली थी। अपनी बुआ के प्रिय भतीजे आकाश आनंद ने कई विधानसभा चुनावों में स्टार प्रचारक की कुर्सी संभाली है। वो इस वक्त पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर हैं।

प्रज्ञा पेशे से डॉक्टर हैं...
तो वहीं उनकी धर्मपत्नी प्रज्ञा पेशे से डॉक्टर हैं, उन्होंने MBBS की पढ़ाई की है और अब उनका पूरा फोकस एमडी पर है। पारंपरिक लिबास में दोनों दुल्हा-दुल्हन शादी में बहुत ज्यादा खूबसूरत दिखाई दिए। इस पर्सनल फंक्शन में केवल बसपा पार्टी और परिवार के काफी करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
एंबिएंस डॉट रिजॉर्ट में हुई शाही शादी
ये शादी गुरुग्राम के एंबिएंस डॉट रिजॉर्ट में संपन्न हुई , जिसमें करीब 5000 लोगों ने शिरकत की। रिजॉर्ट को फूलों और लाइटों से सजाया गया था। 28 मार्च को अब नोएडा में आकाश-प्रज्ञा की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें राजनीति से जुड़े गणमान्य लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
आकाश आनंद और प्रज्ञा की शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि शादी से पहले आकाश और प्रज्ञा की हल्दी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं, जिसमें प्रज्ञा पीले रंग के लहंगे में दिखाई दी थीं।

बसपा के कोऑर्डिनेटर हैं अशोक सिद्धार्थ
प्रज्ञा के घर में उनकी मम्मी-पापा के अलावा एक भाई प्रफुल्ल भी हैं। प्रज्ञा के पिता अशोक सिद्धार्थ राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और वो डॉ भीवराम अंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं, यही नहीं उन्होंने बीएसपी संस्थापक कांशीराम के भी साथ काफी किया है और इस वक्त वो कई राज्यों में बसपा के कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications