Masoom Sharma: 500KM साइकिल चलाकर मासूम शर्मा से मिलने पहुंचा जबरा फैन, सिंगर ने बाइक की गिफ्ट, Video Viral
Masoom Sharma Fan: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक मासूम शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार अपनी आवाज या अपने गाने को बैन लेकर नहीं, बल्कि अपने फैन के लिए किए गए दिल छू लेने वाले काम के लिए। सिंगर मासूम शर्मा ने बड़ा दिल दिखाते हुए 500 किमी साइकिल चलाकर मिलने आए अपने फैन को बाइक गिफ्ट की है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक, जो मासूम शर्मा का बड़ा फैन है, साइकिल से लंबा सफर तय कर उनसे मिलने आया। जिसके बाद युवक की अपने प्रति दीवानगी देखकर मासूम शर्मा ने ना सिर्फ उससे मुलाकात की बल्कि ग्रांड वेलकम करते हुए उसे एक नई बाइक गिफ्ट की।

साइकिल से आया Masoom Sharma का फैन, बाइक से गया
वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन मासूम शर्मा से मिलने के लिए बेहद उत्साहित है और जब उसे बाइक गिफ्ट मिलती है, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। इस पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसे हजारों लोगों ने देखा और सराहा।
Masoom Sharma ने वीडियो किया पोस्ट
सिंगर ने वीडियो इंस्टा पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-"प्रभु आपने जो भी दिया बहुत दिया, कैसे शुक्रगुजार करूं आपका और मुझे चाहने वालों का।" वहीं इस पोस्ट के बाद यूजर्स ने मासूम शर्मा की इस दरियादिली की जमकर तारीफ की। कई यूज़र्स ने कमेंट कर लिखा, "आप वाकई में सिर्फ अच्छे सिंगर ही नहीं, एक अच्छे इंसान भी हैं।"
इधर, मीडिया से बात करते हुए मासूम शर्मा ने भी इस मौके पर कहा, "मेरे फैंस ही मेरी असली ताकत हैं। अगर एक फैन इतना प्यार और मेहनत दिखा सकता है, तो मेरा फर्ज बनता है कि मैं भी उसे कुछ वापस लौटाऊं।"
आगरा से साइकिल पर मिलने आया था जबरा फैन
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर युवक सोमवीर बघेल आगरा से साइकिल से चलकर हरियाणा में सिंगर मासूम शर्मा के गांव ब्राह्मणवास पहुंचा था, जहां सिंगर और लोगों ने युवक का फूल मालाओं से शानदार स्वागत किया। गौरतलब है कि सिंगर मासूम शर्मा इन दिनों काफी सोशल मीडिया से लेकर न्यूज में चर्चाओं में हैं। उनके कुछ गानों को सरकार ने बैन कर दिया, जिसके बाद वो लगातार सुर्खियों में हैं।












Click it and Unblock the Notifications