Masoom Sharma New Song: 7 गाने बैन होने पर बाबा श्याम की शरण में मासूम शर्मा, निकाला 2 khatole का नया वर्जन
Masoom Sharma New Song: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार द्वारा 7 गाने बैन किए जाने के बाद प्रसिद्ध हरियाणवी गायक, गीतकार और संगीतकार मासूम शर्मा हारे के सहारे बाबा शयाम की शरण में पहुंच गए। खाटू के दरबार में अपने चर्चित गाने 2 khatole (एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर) की तर्ज पर नया गाना गाया है, जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, हरियाणा के करनाल जिले के असंध में 27 मार्च 2025 को बाबा श्याम का जगराते का आयोजन किया गया था, जिसमें भजन गायककार कन्हैया मित्तल के साथ मासूम शर्मा भी पहुंचे थे। श्याम प्रेमियों की मांग पर मासूम शर्मा ने अपने गाने 'दो खटोले' की धुन पर बाबा श्याम का भजन गाया।

2 khatole lyrics in Hindi: मासमू शर्मा के हरियाणा गाने 2 खटोले के लिरिक्स
अरे थारी जिंदगी कटे बोझ में
महरी मौज में कट री से
तू फोन पे गुंडा पाके था
इब सामी क्या ता फट री से
एक बात बता चल मित्तर
गोली मारूं अब तेरे छित्तर
देखे यार ते जांगे भित्तर
तन्ने मरवा के ने सहपरिवार
एक खटोला जेल के भीतर
एक खटोला जेल के बाहर
बहार आले पे शूटर बैठे
भीतर ले पे बैठा यार
मासूम शर्मा 2 खटोले की तर्ज पर गाए श्याम भजन के लिरिक्स
म्हारी मौज में कट री से
खाटू वाले की कृपा से मौज ना म्हारी डट रही से
अर करके मन यो पाक पवित्र
तू भी गेड़ा मार ने मित्र
ला के ज्योत बैठ जा भित्तर
ला दे जिंदगी न तेरी यो पार
एक सहारा श्याम यो प्यारा
बाबा म्हारा अपरंपार
अरे खाटू वाले की सरकार
खाटू वाले की सरकार
Masoom Sharma Date of Birth: मासूम शर्मा को मिली जन्मदिन की बधाई
मासूम शर्मा का जन्म 27 मार्च 1991 को हरियाणा हरियाणा के जींद ज़िले के ब्राह्मणवास गांव में हुआ है। मासूम शर्मा के गानों में हरियाणवी संस्कृति, ग्रामीण व गन कल्चर देखने को मिलती है। गन कल्चर वाले गाने यूट्यूब से हटवाए जाने के बाद 27 मार्च को अपने जन्मदिन को बाबा श्याम के जगराते में शिरकत की। इस दौरान भजन गायक कन्हैया मित्तल ने मासूम शर्मा को उनको जन्मदिन की बधाई देने का गाना भी गाया।
श्याम बाबा के जगराते से भर लेंगे पेट
जगराते में श्याम प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए मासूम शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने उनके सात गाने बैन किए हैं जबकि वे पहले ही अपने इंटरव्यू में कह चुके हैं कि सरकार बदमाशी के गाने बैन कर देगी तो वे बाबा श्याम के जगराते में गाकर भी अपना पेट भर सकते हैं।
मासूम शर्मा के बैन गानों की सूची (Masoom Sharma Banned Songs List)
1. तेरे यार ने खोल्या सेंटर जेल दे बदमाशी का
2. तू कर रही बात बसंती की, गब्बर भी नाचेगा
3. तेरे यार पे मुकदमे 60, या बंदूक इसलिए रखू आंट में
4. एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर
5. तेरे यार ने फाड़े फिल्टर, महकमे इस सरकारी के
6. फोर फाइव का पिस्टल
7. पानीपत की लड़ाई
हरियाणा सरकार ने मासूम शर्मा के गानों पर बैन क्यों लगाया?
पिछले दिनों हरियाणा की भाजपा सरकार ने गन कल्चर को प्रमोट नहीं होने का तर्क देकर यूटयूब से बदमाशी वाले हरियाणावी 10 गाने हटवाए दिए थे, जिनमें 7 गाने अकेले मासूम शर्मा के थे। इनके अलावा मासूम शर्मा के सिंगर दोस्त अंकित बालियान और नरेंद्र भगाना के भी गाने बैन हुए हैं। हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तो कह चुके हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो गन कल्चर वाले गानों के खिलाफ कानून भी ला सकते हैं।
Who is Gajendra Phogat: कौन है गजेंद्र फोगाट, जिन पर गाने हटवाने का आरोप
हरियाणा में मासूम शर्मा के गाने हटवाने के आरोप गजेंद्र फोगाट पर लग रहे हैं। गजेंद्र फोगाट CM नायब सैनी के पब्लिसिटी OSD होने के साथ-साथ हरियाणावी सिंगर भी हैं। फोगाट को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में 8वें फ्लोर पर रूम नंबर 50 मिला हुआ था।
हरियाणा में बहू काले की, बलमा पावरफुल, सूट प्लाजो समेत कई हिट गाने दिए हैं। इन्हें साल 2021 में सीएम की पब्लिसिटी विंग का ओएसडी नियुक्त किया गया था। रोहतक के रहने वाले गजेंद्र फोगाट हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक रहने के अलावा लंदन में शान-ए-हरियाणा अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
Masoom Sharma Live Concert: मासूस शर्मा को गुरुग्राम-जयपुर में नहीं गाने दिया 2 खटोला गाना
मासूम शर्मा के गानों पर बैन लगने का मामला तब चर्चा में आया जब 22 मार्च 2025 की रात को हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 29 में लेजर वैली पार्क में सिंगर मासूम शर्मा का लाइव कंसर्ट था।
गुरुग्राम लाइव कंसर्ट में मासूम शर्मा ने प्रशंसकों की डिमांड पर 'एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर' गाना शुरू किया तो हरियाणा पुलिस ने उनसे माइक छीन लिया और बैन गाने को वहां नहीं गाने दिया। इसके बाद मासूम शर्मा को शो बीच में ही बंद करना पड़ा।
गुरुग्राम के बाद 23 मार्च की रात को मासूम शर्मा को प्रोग्राम राजस्थान के जयपुर स्थित SKIT कॉलेज में हुआ। यहां भी शो शुरू होने के कुछ देर बाद प्रसशंक उनसे 'एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर' गाने की डिमांड करने लगे।
जयपुर के प्रोग्राम में मासूम शर्मा बोले कि 'हमारे हरियाणा में तो उनका गाना खटोला-2 बैन हो रखा है। यहां पता नहीं क्या सिस्टम है' इसके बाद मासूम शर्मा पहले बिना म्यूजिक और फिर म्यूजिक के साथ खटोला गाना शुरू किया। इस पर वहां मौजूद राजस्थान पुलिस ने मासूम शर्मा को वह गाना गाने से रोक दिया।
यह भी पढ़ें- Masoom Sharma Controversy: सात गाने बैन होने के बाद मासूम शर्मा नई मुसीबत में फंसे, अब FIR दर्ज हुई
यह भी पढ़ें- Masoom Sharma 2 Khatole: मासूम शर्मा जयपुर में भी नहीं गा सके 'एक खटोला जेल के भीतर एक खटोला जेल के बाहर'
यह भी पढ़ें- Masoom Sharma 2 khatole गाना हटवाने के बाद गन कल्चर पर दो धड़ों में बंटे हरियाणा के सिंगर, कौन किसके साथ?












Click it and Unblock the Notifications