Masoom Sharma 2 Khatole: मासूम शर्मा जयपुर में भी नहीं गा सके 'एक खटोला जेल के भीतर एक खटोला जेल के बाहर'

Masoom Sharma 2 Khatole in Jaipur: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के गाने 'एक खटोला जेल के भीतर एक खटोला जेल के बाहर' पर रोक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा के गुड़गांव के बाद अब राजस्‍थान में भी मासूस शर्मा के गाने को लेकर विवाद हुआ है।

रात को जयपुर के SKIT कॉलेज में आयोजित मासूम शर्मा के लाइव शो को पुलिस ने बीच में रोक दिया। शो को रुकवाने की वजह यह रही कि सिंगर ने 'गन कल्चर' को बढ़ावा देने वाले गाने, विशेष रूप से 'एक खटोला-2' को गाया था, जो पहले ही हरियाणा सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया जा चुका है।

Masoom Sharma 2 Khatole Jaipur

जयपुर में मासूम शर्मा के शो के दौरान, जब फैंस ने 'खटोला-2' गाने की डिमांड की, तो मासूम शर्मा ने बिना म्यूजिक और फिर म्यूजिक के साथ इसे गाना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और शो को रुकवा दिया। राजस्‍थान की जयपुर पुलिस के इस कदम पर वहां मौजूद दर्शकों ने विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोग स्टेज पर चढ़ने की भी कोशिश करने लगे, लेकिन सुरक्षा गार्ड्स और पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया।

Take a Poll

जयपुर संगानेर एसीपी विनोद शर्मा ने बताया कि रात 10 बजे के बाद जयपुर में डीजे बजाने पर प्रतिबंध है। जयपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि लाउडस्पीकर से प्रतिबंधित गाने बजाए जा रहे हैं। राजस्‍थान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि हरियाणा के सिंगर मासूम शर्मा गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गाने गा रहे थे, जिसके चलते शो को बंद करने का आदेश दिया गया।

दिलचस्प बात यह है कि हरियाणा सरकार ने पहले ही गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले 9 गानों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें से 7 गाने मासूम शर्मा के हैं। 'खटोला-2' भी उन गानों में शामिल है, जिसके चलते यह विवाद उठ खड़ा हुआ।

यह भी पढ़ें- Masoom Sharma 2 khatole गाना हटवाने के बाद गन कल्चर पर दो धड़ों में बंटे हरियाणा के सिंगर, कौन किसके साथ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+