Masoom Sharma Controversy: सात गाने बैन होने के बाद मासूम शर्मा नई मुसीबत में फंसे, अब FIR दर्ज हुई

Masoom Sharma 2 khatole: हरियाणवी गायक मासूम शर्मा द्वारा गुड़गांव के एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन को गालियां देने और उसे गला पकड़ने के मामले में विवाद उठने के बाद, गायक ने लाइव आकर अपनी सफाई पेश की है।

दैनिक भास्‍कर की खबर के अनुसार मासूम शर्मा का कहना है कि यह व्यक्ति कोई फैन नहीं, बल्कि साउंड मैन था, और उसने कॉन्सर्ट के दौरान बार-बार सेल्फी ली और डिस्टर्ब किया। गायक के मुताबिक, वह व्यक्ति माइक ठीक करने के बहाने स्टेज पर आकर सेल्फी ले रहा था, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही थी।

Masoom Sharma Controversy

Masoom Sharma FIR: फैन नहीं वो साउंड वाला था- मासूम शर्मा

मासूम शर्मा ने दावा किया कि फैन का व्यवहार असभ्य था और वह बार-बार उनका ध्यान भटका रहा था। वहीं, इस मामले में शिकायतकर्ता प्रवेश बाघोरिया ने गायक के आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह साउंड मैन नहीं थे, बल्कि उन्हें किसी ने माइक रखने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मासूम शर्मा मामले को घुमा रहे हैं और सच्चाई को छिपा रहे हैं।

Masoom Sharma Controversy: मासूम शर्मा ने सार्वजनिक गालियां दीं-प्रवेश बाघोरिया

गुड़गांव के सेक्‍टर 29 में 22 मार्च 2025 को मासूम शर्मा का शो था, उसमें ही यह घटना हुई थी। इसके बाद, प्रवेश बाघोरिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने बताया कि गायक ने उन्हें सार्वजनिक रूप से गालियां दीं और अपमानित किया। उनके अनुसार, इस घटना ने उनकी मानसिक स्थिति को प्रभावित किया और उनके परिवार को भी परेशान किया। वीडियो के वायरल होने के बाद, उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Masoom Sharma Song Ban: मासूम शर्मा के सात गानों पर बैन

वहीं, मासूम शर्मा पर आरोप है कि वह हाल ही में अपने गानों के विवादों में घिरे हुए थे, और उनके सात गीतों पर कुछ जगहों पर प्रतिबंध भी लगा था। अब इस नए विवाद ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फैन के द्वारा वीडियो में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें गायक द्वारा उनके कॉलर को पकड़कर उन्हें अपमानित करने की बात भी शामिल है। अब यह देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या मासूम शर्मा को इसके लिए कोई सजा मिलती है।

उधर, गुड़गांव सेक्टर-29 के थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहना है कि मासूम शर्मा के फैन द्वारा दी गई शिकायत की पूरी जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद आवश्‍यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Masoom Sharma 2 khatole गाना हटवाने के बाद गन कल्चर पर दो धड़ों में बंटे हरियाणा के सिंगर, कौन किसके साथ?

यह भी पढ़ें- Masoom Sharma 2 Khatole: मासूम शर्मा जयपुर में भी नहीं गा सके 'एक खटोला जेल के भीतर एक खटोला जेल के बाहर'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+