'कुछ लोगों को हर रात CM बदलने की आदत', मुख्यमंत्री पद की अटकलों पर सीएम खट्टर ने कही बड़ी बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि लोगों को सोशल मीडिया का शौक है। वे हर रात सोने से पहले सीएम बदलते रहते हैं।

CM Manohar Lal Khattar

मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) ने हरियाणा (Haryana) में सीएम बदलने की अटकलों पर बड़ी बात कही है। सीएम ने कहा है कि कुछ लोगों को हर रात सीएम बदलकर सोने की आदत है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद में बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट डालने वाले यूजर्स को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा जब वे अपने इस काम से थक जाएं तो मेरे पास आएं। उन्हें कोई दूसरा काम बता दिया जाएगा।

सोशल मीडिया (Social Media) का शौक रखने वाले कुछ लोगों को रात को मुख्यमंत्री बदल कर सोने की आदत हो गयी है। भाजपा का जो मुख्यमंत्री होगा वो जनता के हित में काम करेगा क्योंकि ये हमारी विचारधारा और मैनिफेस्टो का हिस्सा है। व्यक्तियों के हिसाब से कुछ नहीं बदलता, हम टीम के रूप में काम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुख्यमंत्री होगा, प्रधानमंत्री उसे जनता के हित में काम करना होगा। ये हमारी विचारधारा हिस्सा है, ये हमारे मेनिफेस्टो का हिस्सा है। हम टीम के रुप में काम करने वाले हैं।

सीएम खट्टर ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया का शौक लोगों को हो गया है। कुछ लोग ऐसे होते है जो सिर्फ मजे लेते हैं। सीएम ने अपने संबोधन में कहा, "मैं ऐसे लोगों से कहता हूं जिस दिन ये काम करके थक जाओ ना मेरे पास आ जाना, फिर मैं तुम्हें और कुछ बता दूंगा काम करने के लिए"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+