हरियाणा: PM मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत जारी की 16वीं किस्त, CM खट्टर ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
Manohar Lal Khattar PM Modi Narendra Modi: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करने पर पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि देशभर के किसान भाइयों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 16वीं किस्त जारी की है।
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पीएम मोदी ने 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी की है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में चलाई जा रही अनेक योजनाएं अन्नदाताओं को समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि देशभर के किसानों के साथ-साथ हरियाणा के लाखों किसान भी इन योजनाओं से निरन्तर लाभान्वित हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Haryana News: राज्य सरकार जीएसडीपी की 3 प्रतिशत की सीमा के अंदर ही ले रही है ऋणः मुख्यमंत्री मनोहर लाल












Click it and Unblock the Notifications