हरियाणा के अंबाला में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 20 से अधिक घायल
हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यह हादसा अंबाला-दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर हुआ है। इस बस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग घायल हुए हैं।
अंबाला कैंट स्थित सिविल अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर कौशल कुमार ने बताया कि 7 लोगों की मौत हुई है और 20 से अधिक लोग बस हादसे में घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार हादसे में जिन 7 लोगों की मौत हुई है, वो सभी एक ही परिवार के थे। ये सभी लोग मिनी बस से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओँ से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई और बस चकनाचूर हो गई।
बस में सफर कर रही यात्री शिवानी ने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। लेकिन हादसा होने के बाद वह तुरंत मौके से भाग गया। बस में 30-35 लोग सवार थे। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त हम नींद में थे, जिसकी वजह से यह नहीं पता चल सका कि हादसा किस वजह से हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications