हरियाणा में कांग्रेस किस-किस पर लगा सकती है दांव? सामने आए संभावित उम्मीदवारों के नाम

Haryana Lok Sabha Election 2024 Congress possible candidates list: हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम नहीं घोषित किए हैं। राज्य में लोकसभा की 10 सीटें हैं, जिसमें से पार्टी ने कुरुक्षेत्र सीट इंडिया ब्लॉक की आम आदमी पार्टी के लिए छोड़ी है। संभावना है कि शनिवार तक राज्य की बाकी 9 सीटों पर पार्टी नामों की घोषणा कर सकती है।

हरियाणा में पिछली बार बीजेपी सभी 10 सीटें जीत गई थी। 2014 में भी बीजेपी 7 सीटें जीती, लेकिन कांग्रेस को 1 ही पर सफलता मिल सकी थी। हालांकि, फिर भी हरियाणा में कांग्रेस के टिकट दावेदारों की होड़ लगी हुई है, जिसकी वजह से सीटें फाइनल करने में देर हो रही है।

haryana congress possible candidates

हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के संभावित नाम
जानकारी के मुताबिक हरियाणा में पार्टी ने जिन उम्मीदवारों के नाम शॉर्ट लिस्ट करके केंद्रीय नेतृत्व को भेजे हैं, उनमें से कुछ नाम तो पक्के हैं, लेकिन कुछ पर बड़ी खींचतान मची हुई है।

संभावित लिस्ट के मुताबिक फिलहाल ये नाम आगे चल रहे हैं-

  • गुरुग्राम - कैप्टन अजय यादव/ राव दान सिंह
  • फरीदाबाद - करण दलाल/महेंद्र प्रताप
  • रोहतक - दीपेंद्र हुड्डा
  • हिसार - विजेंद्र सिंह/ जयप्रकाश
  • अंबाला - वरुण मुलाना
  • सिरसा - कुमारी सैलजा
  • करनाल - कुलदीप शर्मा
  • भिवानी- महेंद्रगढ़- श्रुति चौधरी/ राव दान सिंह
  • सोनीपत - विजेंद्र सिंह / कोई चौंकाने वाला नाम

रोहतक में हुड्डा परिवार का टिकट कंफर्म!
पार्टी सूत्रों के मुताबिक रोहतक से पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बेटे का टिकट लगभग कंफर्म ही माना जा रहा है। अगर पार्टी अपनी रणनीति में किसी तरह का बदलाव करती है तो भी खुद भूपेंद् हुड्डा या उनकी पत्नी आशा हुड्डा को यहां से उतारा जा सकता है।

गुरुग्राम सीट को लेकर ज्यादा खींचतान!
वहीं सिरसा (सुरक्षित) सीट से भी कुमारी सैलजा की उम्मीदवारी तय लग रही है। गुरुग्राम सीट को लेकर बड़े नेताओं में सहमति नहीं बन पा रही है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी यहां से किसी यादव प्रत्याशी को ही टिकट देना चाहती है। इस सीट से बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के होने और दिल्ली से सटे होने की वजह से वैसे भी यह हाई-प्रोफाइल हो चुकी है।

हिसार से वैसे तो दो नाम शॉर्ट लिस्ट किए जाने की जानकारी है, लेकिन विजेंद्र सिंह का दावेदारी लगभग पक्की बताई जा रही है। हरियाणा में 25 मई को एक ही चरण में मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+