Lok Sabha Chunav 2024: हरियाणा की 10 सीटों का वोटिंग शेड्यूल जारी, जानिए कब कहां पड़ेंगे वोट, कब आएगा रिजल्ट

Lok Sabha Chunav 2024: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो चुका है। देश भर में सात चरण में लोकसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव का पहला चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। हरियाणा में छठे चरण में मतदान होगा। प्रदेश में 25 मई को 10 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव परिणाम 4 जून को आएंगे।

हरियाणा में है 10 लोकसभा सीट

हरियाणा में 10 लोकसभा सीट है। भाजपा ने यहां 6 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बाकी बची सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा। कांग्रेस ने अभी उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है।

haryana

हरियाणा में 1 करोड़ 98 लाख 23 हजार 168 मतदाता करेंगे मतदान

लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में एक करोड़ 98 लाख 23 हजार 168 मतदाता मतदान करेंगे। प्रदेश में 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 3 लाख 63 हजार 491 है। जिनमें 2 लाख 43 हजार 133 पुरुष और 1 लाख 20 हजार 339 महिला मतदाता शामिल है। जो पहली बार मतदान में भाग लेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने हरियाणा से लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को करनाल, भिवानी से धर्मवीर सिंह, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर, सिरसा से अशोक तंवर और अंबाला बंतो कटारिया को चुनाव मैदान में उतारा गया है। प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान होना अभी बाकी है। कांग्रेस ने यहाँ अभी पार्टी के उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+