Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Khelo india youth games: खेल मंत्री बोले- हरियाणा हमेशा नंबर-1 रहा, CM ने कहा- आज का प्रोग्राम धाकड़ है

पंचकूला। हरियाणा में होने वाले "खेलो इंडिया यूथ गेम्स" नजदीक आ गए हैं। आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में पंचकूला में चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का लोगो लॉन्च किया गया। इस दौरान अनुराग ने कहा कि, इन खेलों में 5 पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, हमें ऐसे खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। जब तक लोग इसमें भाग नहीं लेंगे, यह एक बड़ा अभियान नहीं बनेगा।

khelo india youth games 2022: Haryana CM Khattar and Union minister Anurag Thakur launch logo in Panchkula

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारे यहां इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का चौथा आयोजन होने जा रहा है। हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा प्रोत्साहित करती है। मुख्यमंत्री बोले, "हम पदक विजेताओं को स्थायी नौकरी दे रहे हैं। विभिन्न स्तरों के खेलों के प्रतिभागियों को ग्रुप-डी नौकरियों में 10% और ग्रुप-सी नौकरियों में 3% आरक्षण दिया जाता है। अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को अब 5,000 रुपये प्रति माह के बजाय 20,000 रुपये मिलेंगे।"

khelo india youth games 2022: Haryana CM Khattar and Union minister Anurag Thakur launch logo in Panchkula

पंचकूला में चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लोगो लॉन्च के मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्पीच दी। उन्होंने कहा कि, ''हरियाणा में लोग खेलों को काफी रुचि लेते हैं। हरियाणा खेलों में हमेशा नंबर-1 रहा है।" मुख्यमंत्री ने कहा- "आज का यह लॉन्च प्रोग्राम शुभंकर की तरह ही धाकड़ है।"

khelo india youth games 2022: Haryana CM Khattar and Union minister Anurag Thakur launch logo in Panchkula

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे सीजन के लॉंचिंग के मौके पर मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया के कलाकारों से मिलकर उनकी हौंसला अफजाई भी की। मुख्यमंत्री से मिलकर कई बच्चों ने कहा कि, "हम चाहते थे कि सीएम सर से मिलें, आज मौका मिल गया है। अब हमने हरियाणा के लिए जमकर खेलेंगे।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+