Julana Chunav: विनेश फोगाट, कविता दलाल व योगेश बैरागी में कौन सबसे अमीर? नामांकन के बाद तीनों क्या बोले?
Julana Candidates Net Worth: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे रोचक मुकाबला जुलाना सीट पर है। यहां कांग्रेस की पूर्व रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat), आम आदमी पार्टी की पूर्व WWE रेसलर कविता दलाल (Kavita Dalal) और BJP के एयरइंडिया के पूर्व पायलट कैप्टन योगेश बैरागी (Yogesh Bairagi) के बीच टक्कर है।
जुलाना की जंग में उतरे विनेश फोगाट, कविता दलाल और योगेश बैरागी समेत तमाम उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। दलाल ओर बैरागी ने पर्चा आखिरी दिन 12 सितंबर को भरा है। तीनों ने ही अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। जानिए कौन-कितना अमीर है? खुद की जीत के प्रति कितने आश्वस्त हैं।

Julana Vidhan Sabha Chunav 2024: कविता दलाल, AAP उम्मीदवार
जुलाना विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अंतरराष्ट्रीय पहलवान कविता दलाल ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी के साथ न होकर जुलाना की जनसमस्याओं को लेकर है। जुलाना में खस्ताहाल सड़कें और बदहाल खेल स्टेडियम प्रमुख समस्याओं में से एक हैं। कविता दलाल बोलीं कि विनेश फोगाट अपनी विचारधारा को लेकर जनता के बीच है। हमारी पार्टी जुलाना के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करती है।
Julana Seat Chunav History 2024: कैप्टन योगेश बैरागी, BJP उम्मीदवार
जुलाना से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैप्टन योगेश ने आज जिला जींद मुख्यालय पर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि उनका कार्य जुलाना की जनता की सेवा करना है। उन्हें उम्मीद है कि चुनाव में 36 बिरादरी का साथ मिलेगा। जुलाना सीट पर दो महिला खिलाड़ी विनेश फोगाट व कविता दलाल भी हैं। दोनों उनकी बहने हैं। जुलाना के विकास के लिए उनका भी सहयोग लिया जाएगा।
julana Congress Candidate: विनेश फोगाट, कांग्रेस उम्मीदवार
बुधवार को जींद जिले की जुलाना सीट से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने कहा कि अब वे फुल टाइम पॉलिटिशियन हैं। कुश्ती में उनकी वापसी संभव नहीं है। उनके पास जिम्मेदारियां हैं। अब यह नहीं देखती कि उनका प्रतिद्वंद्वी कौन है। मैं देखती हूं कि उसकी कमजोरी क्या है ? उनके साथ कांग्रेस नेता और रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी थे।
जुलाना उम्मीदवारों की संपत्ति (Julana candidates Net Worth)
- विनेश फोगाट की संपत्ति- चल संपत्ति 1.67 करोड़, अचल संपत्ति 2 करोड़। वाहन-वाल्वो, क्रेटा, इनोवा, स्कूटी। ज्वेलरी 25.97 लाख की। देनदारी-32.93 लाख।
- कविता दलाल की संपत्ति-चल संपत्ति-13 लाख 50 हजार 186 रुपए। देनदारी-29 लाख रुपए। अचल संपत्ति-32 लाख रुपए।
- योगेश बैरागी की संपत्ति-चल संपत्ति खुद के पास 1 करोड़ 15 लाख 29 हजार 515 रुपए। पत्नी के पास-33 लाख 17 हजार 834 रुपए। अचल संपत्ति खुद के पास 7 करोड़ 27 लाख 82 हजार 675 रुपए। पत्नी के पास 1 करोड़ 15 लाख 29 हजार 850 रुपए।












Click it and Unblock the Notifications