Haryana News: कंगना रनौत सांसद बन गईं, फिर भी दिमाग से कलाकार बाहर नहीं निकल पाया-चौटाला

Kangana Ranaut controversial statements: किसान आंदोलन पर बयान देने के बाद अभिनेत्री व हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत चौतरफा गिर गई हैं। विपक्ष को बैठे-बिठाए भाजपा पर निशाना साधने का मुद्दा दे दिया। खुद भाजपा ने रनौत को दिल्‍ली तलब किया और पार्टी लाइन से हटकर नहीं बोलने की चेतावनी दी है।

उधर, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भी विपक्षी पार्टियां कंगना रनौत के किसानों वाले बयान को भुनाने की कोशिश में हैं। डबवाली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत में जननायक जनता पार्टी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कंगना रनौत सांसद तो बन गईं, लेकिन अभी उनका दिमाग कलाकार से बाहर नहीं निकल पाया है।

Kangana Ranaut controversial statements

दिग्विजय ने कहा कि कंगना सांसद जरूर बन गईं, लेकिन जनता की नब्ज़ नहीं पहचान पाईं। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी को कंगना रनौत को सस्पेंड करना चाहिए। दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कंगना रनौत इस तरह के बयान देने के लिए खुली छूट दे रखी है। कंगना रनौत के इस तरह के बयान से कहीं ना कहीं हमारे समाज का नुकसान करवाने का काम करेगी। रनौत एक महिला हैं और महिला का सम्मान सब करते हैं, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि एक्ट्रेस होने और सांसद होने में फर्क होता है। दिग्विजय ने कहा कि फिल्म में तो नाच-गाकर काम चल जाता है, लेकिन सांसद की जिम्‍मेदारी होती है। उसे भी समझना चाहिए।

दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस आपसी लड़ाई में ही खत्म हो जाएगी। सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा दलित की बेटी है। उनको चुनाव लड़ना चाहिए। उन्हें कौन रोक रहा है इस बारे में पता करना जरूरी है। भाजपा की आज हरियाणा में वही स्थिति है, जो उनकी होनी चाहिए थी।

पिछली भाजपा ने भ्रमित करके जननायक पार्टी को अपने साथ लेकर सरकार बना ली थी, मगर बाद में भाजपा अपने वादों से मुकर गई थी। जेजेपी के साथ धोखा किया। इसलिए भाजपा को अब हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जनता माफ नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+