टेक ऑफ के समय एयरक्राफ्ट में लगी आग, सामने आया वीडियो
चंडीगढ़। हरियाणा के अंबाला में टेक ऑफ के दौरान एक जगुआर एयरक्राफ्ट में आग लग गई। हादसे में पायलट बाल-बाल बच गया।

बताया जा रहा है कि जगुआर एयरक्राफ्ट अंबाला से टेक ऑफ करने वाला था, तभी अचानक उसमें से धुंआ निकलने लगा और एयरक्राफ्ट आग की लपटों में घिर गया।
पायलट ने कूद कर बचाई जान
एयरक्राफ्ट में मौजूद पायलट ने समय रहते किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। घटना को लेकर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने घटना का वीडियो जारी किया है, जिसमें एयरक्राफ्ट जलता हुआ दिख रहा है।
WATCH: Jaguar aircraft catches fire during take-off in Ambala. Pilot makes quick exit. COI ordered (mobile footage) pic.twitter.com/LKMsMreOC3
— ANI (@ANI_news) September 13, 2016












Click it and Unblock the Notifications