बिजली बिलों के डिजिटल पेमेंट पर हरियाणा में दी जा रही प्रोत्साहन राशि, जानिए कितना-कुछ मिलेगा?

चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली बिलों के डिजिटल भुगतान पर प्रोत्साहन राशि दी जाने लगी है। इस बारे में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से घोषणा की गई। बताया गयया कि, निगम की ओर से शहरों की तर्ज पर ग्रामीण ग्राहकों को भी बिलों का डिजिटल भुगतान करने पर प्रोत्साहन राशि देने की योजना शुरू की गई है। उपभोक्ता बिजली बिलों का डिजिटल भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि से कर सकते हैं।

Incentive amount given to consumers in Haryana on digital payment of electricity bills, know how much you will get?

पहली बार में 20 रुपए मिलेंगे
हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों ने बताया कि, पहली बार बिजली बिलों का डिजिटल भुगतान करने पर 20 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके बाद 2 हजार रुपए तक के डिजिटल भुगतान पर बिल राशि का 0.5% प्रोत्साहन राशि (अधिकतम 10 रु. तक) दी जाएगी। बिजली इस्तेमाल करने वाले लोगों द्वारा लगातार 6 बिलों का डिजिटल भुगतान करने पर 50 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Incentive amount given to consumers in Haryana on digital payment of electricity bills, know how much you will get?

किन्हें मिलेगी 2 लाख रुपए की राशि?
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अनुसार, 90% से अधिक बिजली बिल भुगतान करने वाले और उनमें से 90% से अधिक बिल भुगतान डिजिटल माध्यम से करने वाले गांवों की पंचायतों को 2 लाख रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा।

सरकार ने बताया- कितनी वित्तीय सहायता मिली
प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल के मुताबिक, हरियाणा ने वर्ष 2019-20 में 715 करोड़ रुपये के मुकाबले वर्ष 2020-21 में 1030 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त की। यह जानकारी संजीव कौशल की अध्यक्षता में आयोजित वित्त वर्ष 2021-22 के लिए एचपीसी की बैठक में दी गई। जहां कहा गया कि, लोगों के लिए नई योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+