Mangal Gochar: मंगल की बदली चाल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर भरेगा नई उड़ान-होंगे मालामाल

Mangal Gochar: 11 मई से मंगल अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश कर गए हैं और वो यहां पर 20 जून तक रहेंगे, जिसकी वजह से रूचक पंच महापुरुष राजयोग, बुधादित्य योग और लक्ष्मीनारायण योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो कि सभी राशियों के लिए काफी सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहे हैं>

तो वहीं 5 राशियों के लिए ये गोचर बहुत ज्यादा शुभ है, इस बारे में काशी के पंडित दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'मंगल को ग्रह का सेनापति कहा जाता है और इसका परिवर्तन हमेशा बड़े बदलाव लेकर आता है।'

Mangal Gochar

'मंगल का यह परिवर्तन साहस, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की ताकत को बढ़ाएगा लेकिन 5 राशियां (मेष, वृषभ, तुला, वृश्चिक और मकर) के लिए ये बहद ही शुभ है, ये गोचर इन राशियों के लिए करियर, धन और प्रतिष्ठा में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।'

मंगल के गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि: मंगल का अपनी ही राशि में आना मेष राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। बिजनेस करने वालों को बड़ा लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि: करियर में नए अवसर मिलेंगे और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। निवेश से लाभ होने की संभावना है।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए यह अवधि काफी सुखद है, नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को शानदार अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे।

वृश्चिक राशि: मंगल वृश्चिक राशि के स्वामी भी हैं, इसलिए यह गोचर विशेष फलदायी रहेगा।प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। शेयर बाजार या निवेश से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर संपत्ति और वाहन सुख दिला सकता है। परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे और घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यापार में विस्तार के योग हैं और धन संचय करने में सफलता मिलेगी। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं।

नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव

मंगल का मेष राशि में प्रवेश कई राशियों के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। हालांकि कुंडली की स्थिति के अनुसार प्रभाव अलग-अलग हो सकता है, लेकिन ऊपर बताई गई राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है।

यह पढ़ें: आज का मेष राशिफल 11 मई 2026: आपकी बातों से बनेंगे बिगड़े रिश्ते, दिन बेहद शुभ
यह पढ़ें: आज का मेष राशिफल 11 मई 2026: आपकी बातों से बनेंगे बिगड़े रिश्ते, दिन बेहद शुभ
यह पढ़ें: Aaj Ka Panchang: नवमी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, क्या है शुभ मुहूर्त?
यह पढ़ें: Aaj Ka Panchang: नवमी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, क्या है शुभ मुहूर्त?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+