RCB vs MI: जीत के बाद भी आखिर क्यों रो पड़े क्रुणाल पंड्या? बीच इंटरव्यू में सुनाई अनकही दास्तान

IPL 2026 RCB vs MI Krunal Pandya: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को आखिरी गेंद पर शिकस्त दी। इस जीत के हीरो रहे क्रुणाल पांड्या, जिन्होंने न केवल 73 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, बल्कि मैच के बाद इंटरव्यू के दौरान भावुक भी हो गए। अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस और पूर्व साथी कीरोन पोलार्ड का जिक्र करते हुए क्रुणाल की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने इसे महज एक खेल नहीं, बल्कि एक लंबा सफर बताया।

पोलार्ड और पांड्या ब्रदर्स का अनूठा रिश्ता (IPL 2026 RCB vs MI Krunal Pandya)

मैच के बाद क्रुणाल ने कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना उनके लिए हमेशा भावनात्मक रूप से कठिन होता है। उन्होंने कीरोन पोलार्ड को दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक बताते हुए कहा कि पोलार्ड ने पांड्या ब्रदर्स (हार्दिक और क्रुणाल) के करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई है। मुंबई इंडियंस में बिताए वो साल हमारी जिंदगी के सबसे यादगार पल थे। पोलार्ड आज भी हमारे लिए एक बड़े भाई और गुरु की तरह हैं।

RCB vs MI 1

क्रैम्प्स के बावजूद जारी रही लड़ाई

204 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रुणाल ने 46 गेंदों में 73 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। क्रुणाल ने खुलासा किया कि इस पारी के दौरान वे शारीरिक रूप से काफी तकलीफ में थे। उनके पैरों में गंभीर क्रैम्प्स (ऐंठन) आ गए थे, जो धीरे-धीरे कमर और पीठ तक फैल गए थे। उन्होंने बताया कि मैं आमतौर पर इतनी लंबी बल्लेबाजी नहीं करता, लेकिन रायपुर की इस चुनौतीपूर्ण पिच पर मैं टीम के लिए अंत तक टिकना चाहता था। दर्द के बावजूद मेरा ध्यान सिर्फ टीम को जीत दिलाने पर था।

रायपुर की पिच और आखिरी ओवर का रोमांच

मैच के आखिरी ओवर में RCB को 15 रनों की दरकार थी। क्रुणाल ने भुवनेश्वर कुमार की भी तारीफ की, जिनके बल्ले से निकले एक छक्के ने पासा पलट दिया। क्रुणाल के अनुसार, रायपुर की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी। यहां संयम बनाए रखना और सही क्रिकेटिंग शॉट्स खेलना ही सफलता की कुंजी थी। मैच का टर्निंग पॉइंट आखिरी ओवर में चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार द्वारा मारा गया छक्का रहा, जिसने मैच को आरसीबी के पक्ष में लाकर खड़ा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+