US Iran War: 'अमेरिकी सेना तुरंत उड़ा देगी', ईरान के जंग खत्म करने वाले प्रस्ताव पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की उस पेशकश को खारिज कर दिया है, जिसे लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि इससे पिछले कई महीनों से जारी युद्ध खत्म हो सकता है। ट्रंप ने ईरान के जवाब को 'पूरी तरह अस्वीकार्य' बताते हुए कहा कि 'उन्हें यह प्रस्ताव बिल्कुल पसंद नहीं आया। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ईरान के जवाब में ऐसा क्या था, जिससे वे नाराज हुए।'

यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। 28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष ने वैश्विक तेल आपूर्ति पर बड़ा असर डाला है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम समुद्री रास्तों पर तनाव के कारण कई देशों में ईंधन संकट की स्थिति पैदा हो गई। दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल की सप्लाई इसी रास्ते से होती है।

US Iran Wa

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा, 'मैंने अभी ईरान के तथाकथित प्रतिनिधियों का जवाब पढ़ा है। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।" इसके साथ ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका के साथ दशकों से "खेल खेलने" का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब ईरान हंस नहीं पाएगा।'

ट्रंप ने ईरानी प्रस्ताव को अनुचित बताया, धमकी भी दी

अमेरिकी मीडिया संस्था Axios से बातचीत में भी ट्रंप ने ईरानी प्रस्ताव को अनुचित बताया। हालांकि इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ईरान के उच्च संवर्धित यूरेनियम भंडार पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि अगर कोई भी इन परमाणु ठिकानों के पास पहुंचने की कोशिश करेगा तो अमेरिकी सेना उसे तुरंत 'उड़ा देगी।

'अब हालात बदलने की जरूरत', Graham ने की ट्रंप से अपील

इस बीच रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेता और सीनेटर Lindsey Graham ने ट्रंप से अब सैन्य कार्रवाई पर विचार करने की अपील की है। ग्राहम ने सोशल मीडिया पर ट्रंप के कूटनीतिक प्रयासों की सराहना की, लेकिन अब हालात बदलने की जरूरत है।

'ईरान लगातार अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर हमले कर रहा है'

उन्होंने कहा कि 'ईरान लगातार अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर हमले कर रहा है, मध्य पूर्व में अमेरिका के सहयोगी देशों को निशाना बना रहा है और अब उसने अमेरिका के प्रस्ताव पर भी अस्वीकार्य जवाब दिया है। ग्राहम ने Project Freedom Plus का जिक्र करते हुए कहा कि अब इस विकल्प पर विचार करना चाहिए। यह एक नौसैनिक अभियान था, जिसका उद्देश्य स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा करना था। हालांकि ट्रंप प्रशासन ने इसे 48 घंटे के भीतर ही रोक दिया था।'

नेतन्याहू के साथ अच्छी बातचीत हुई: ट्रंप

ट्रंप ने यह भी बताया कि' उन्होंने रविवार को इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने ईरान के जवाब समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। ट्रंप ने कहा कि उनकी नेतन्याहू के साथ अच्छी बातचीत हुई, लेकिन ईरान से जुड़ी वार्ता हमारा मुद्दा है और इसमें दूसरे देशों का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।'

ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत जारी

गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियान को 8 अप्रैल को अस्थायी युद्धविराम के जरिए रोका गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।

यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को पूरी तरह बंद करे ईरान: US

अमेरिका की मांग है कि ईरान अपने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को पूरी तरह बंद करने की स्पष्ट गारंटी दे। बदले में अमेरिका उस पर लगे प्रतिबंधों को हटाने और अरबों डॉलर की जमी हुई ईरानी संपत्ति को रिलीज करने को तैयार है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर लगी नाकेबंदी हटाने को लेकर भी बातचीत जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+