होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां
चरखी दादरी। हरियाणा के चरखी दादरी में दिल्ली बाईपास स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए महिला थाना पुलिस ने दो युवतियों, दो युवक व होटल के नौकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल के नौकर से लड़की उपलब्ध कराने की एवज में ली गई नकदी भी बरामद की है। पकड़ी गई युवतियां यूपी की रहने वाली हैं। महिला थाना पुलिस ने होटल की महिला मैनेजर सहित 6 के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां
दरअसल, महिला थाना इंचार्ज ब्रजबाला को गुप्त सूचना मिली कि रोहतक-दिल्ली बाईपास स्थित रिद्धी-सिद्धी होटल में बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित की और एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर होटल में भेजा। काउंटर पर बैठे नौकर से पांच सौ रुपए में सौदा तय होने के बाद इशारा मिलते ही पुलिस ने होटल पर छापेमारी कर दी। पुलिस ने होटल के दो कमरों से दो युवतियां व दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने नौकर की जेब से दी गई राशि भी बरामद कर ली। पुलिस द्वारा पकड़ी गई युवतियां यूपी की रहने वाली हैं, जबकि होटल से पकड़े गए दोनों युवक दादरी शहर के चंपापुरी निवासी हैं। युवतियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें होटल में देह व्यापार के लिए बुलाया गया था।
होटल संचालिका फरार, तलाश में जुटी पुलिस
डीएसपी रामसिंह बिश्रोई ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापेमार कार्रवाई करते हुए राकेश, अजय, होटल नौकर सुमित, दोनों युवतियों सहित होटल की महिला मैनेजर के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो युवतियों सहित पांच को गिरफ्तार करते हुए जांच शुरू कर दी है। फरार होटल संचालिका की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications