Who is Sania Singhania: कौन हैं सानिया सिंघानिया, जिसने IAS बनने के लिए आपदा को अवसर में बदला
IAS Success Story: आपदा को कोसने की बजाय उसमें अवसर ढूंढने वालों के लिए तरक्की की राह भी अक्सर ही खुल ही जाती है। इस बात का उदाहरण सानिया सिंघानिया (Sania Singhania) है, जिसने विपरीत हालात में मेहनत करके तगड़ा मुकाम हासिल किया है।
सानिया सिंघानिया हरियाणा के ऐलनाबाद के वार्ड नौ निवासी जनेस मैन अनिल सिंघानिया की बेटी हैं। सानिया सिंघानिया ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में अखिल भारतीय स्तर पर 467वीं रैंक हासिल की। यूपीएससी में सानिया का यह दूसरा प्रयास था।
यह भी पढ़ें- IAS Saumya Love Story: राजस्थान के IAS कपल! एक टोंक की तो दूसरा बूंदी का DM, मसूरी की ट्रेंनिग में दिया दिल?

यह भी पढ़ें- Anjali Birla: IAS नहीं हैं अंजलि बिरला, अनीश राजानी से शादी की खबरों के बीच जानें 3 झूठे दावों की सच्चाई
बचपन से आईएएस बनने का ख्वाब देखने वालीं सानिया सिंघानिया ने दिल्ली के मिरिंडा कॉलेज से साल 2019 में बीए की डिग्री ली। एलेनाबाद के सतलुज सीनियर स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। वह 12वीं में जिले में टॉपर रही। स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद सानिया ने दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।
यह भी पढ़ें- 'शाम सवेरे तेरी यादें आती हैं', Sania Mirza ने बयां किया दिल का हाल, वीडियो हो गया वायरल
यूपीएससी पास करने के बाद मीडिया से बातचीत में सानिया सिंघानिया ने कहा कि साल 2020 में वह दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान कोरोना की वजह से देशभर में लॉकडाउन लग गया था। कोचिंग संस्थान, पीजी तक बंद हो गए थे। ऐसे में सानिया सिंघानिया अपने घर एलेनाबाद लौट आई थी।
लॉकडाउन में दिल्ली से घर आने के बाद भी सानिया ने आईएएस बनने का सपना पूरा करने के लिए मेहनत करना नहीं छोड़ा और नए सिरे से रणनीति बनाई। विश्वव्यापी आपदा कोरोना काल में घर पर ही रहकर लगातार 10 घंटे तक यूपीएससी की तैयारी करती रहीं और नतीजा यह रहा कि अगले ही साल सानिया ने यूपीएससी पास कर ली।
परिवार ने बढ़ाया उत्साह
सानिया अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के अटूट समर्थन को देती हैं। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें बचपन से ही आईएएस अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। उनकी बड़ी बहन और छोटे भाई ने भी उनकी इस यात्रा में उनका उत्साहवर्धन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सानिया की यूपीएससी तैयारी की रणनीति
यूपीएससी से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए सानिया ने इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल किया, लेकिन पढ़ाई के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल सीमित रखा। इस अनुशासित दृष्टिकोण ने उन्हें परीक्षा की तैयारी पर बेहतर ध्यान केंद्रित करने और अंततः सफलता प्राप्त करने में मदद की।
यह भी पढ़ें- सानिया मिर्ज़ा मुंबई आने पर किसके साथ रुकती हैं? इस खास इंसान के घर पर होता है इंतजाम












Click it and Unblock the Notifications