Anjali Birla: IAS नहीं हैं अंजलि बिरला, अनीश राजानी से शादी की खबरों के बीच जानें 3 झूठे दावों की सच्चाई
Anjali Birla News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह कोर्ट का फैसला है। दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित रूप से आपत्तिजनक 'सोशल मीडिया पोस्ट' से जुड़े मामले में अंजलि बिरला के पक्ष में फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि अंजलि बिरला किसी ऐसे ही अन्य पोस्ट को उसके संज्ञान में लाती हैं, तो उन्हें भी सोशल मीडिया मंच द्वारा हटा दिया जाना चाहिए।
बता दें कि अंजलि बिरला ने 12 नवंबर 2024 को राजस्थान के कोटा में अनीश राजानी के साथ शादी की है। यूपीएससी क्रेक करने से लेकर शादी तक में अंजलि बिरला के बारे में कई तरह झूठ फैलाए गए हैं, जिनकी सच्चाई कुछ और ही है।
अंजलि बिरला के बारे में सोशल मीडिया में तीन झूठी बातें शेयर हो रही हैं। पहली यह कि अंजलि बिरला ने बिना परीक्षा दिए यूपीएससी क्रेक की, दूसरी अंजलि बिरला भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं और तीसरी बात यह कि अंजलि बिरला के पति अनीश राजानी मुस्लिम हैं। अंजलि बिरला की पीए से बात करके वनइंडिया हिंदी टीम ने तीनों दावों की हकीकत जानी।
यह भी पढ़ें- Fact Check : Anjali Birla के पति अनीश राजानी कौन हैं? क्या IAS बेटी के लिए ओम बिरला ने चुना मुस्लिम दामाद?

दिल्ली में पोस्टेड हैं अंजलि बिरला
अधिकांश खबरों में अंजलि बिरला को आईएएस बता जाता हैं। अंजलि बिरला की पीए कहती हैं कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2019 पास करने के बाद अंजलि बिरला को भारतीय प्रशासनिक सेवा नहीं बल्कि भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा कैडर मिला है। ऐसे में अंजलि आईएएस (IAS) की बजाय आईआरपीएस (IRPS) हैं। वर्तमान में अंजलि बिरला रेल मंत्रालय में दिल्ली में पोस्टेड हैं।
यह भी पढ़ें- Anjali Birla Love Story: यूपीएससी क्रेक करने के बाद भी नहीं भूलीं 'बचपन का प्यार', अंजलि-अनीश की प्रेम कहानी

अंजलि बिरला के पति अनीश राजानी हैं सिंधी
12 नवंबर देवउठनी एकादशी पर अंजलि ने अपने शहर कोटा में अनीश राजानी से शादी की। अनीश राजानी को सोशल मीडिया पर मुस्लिम बताया जा रहा है जबकि अनीश राजानी सिंधी हैं और कोटा के रहने वाले हैं। अंजलि और अनीश स्कूल में एक साथ पढ़ाई करते थे। दोनों में दोस्ती थी। अनीश राजानी ऑयल बिजनेसमैन हैं।
बुधवार को कोटा में बूंदी रोड स्थित रिसोर्ट में अंजलि बिरला और अनीश राजानाी का आशीर्वाद समारोह हुआ, जिसमें राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, गौतम दक, हीरानागर, केके बिश्नोई, राजस्थान डीजीपी यूआर साहू, समेत कई जानी-मानी हिस्यों ने शिरकत की।
अंजलि बिरला ने प्री से इंटरव्यू तक में लिया हिस्सा
यूपीएससी 2019 रिजल्ट के बाद अंजलि बिरला के बारे में दावा किया कि अंजलि बिरला बिना परीक्षा दिए आईएएस बन गई। पिता ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष हैं, इसलिए बैकडोर इंट्री दी गई है जबकि वनइंडिया हिंदी टीम समेत कई वेबसाइटों के फेक्ट चेक में यह दावा झूठा निकला। अंजलि ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए प्रारम्भिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार तक की प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। साक्षात्कार के लिए जाते हुए की तस्वीर तो अंजलि बिरला ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी।












Click it and Unblock the Notifications