'शाम सवेरे तेरी यादें आती हैं', Sania Mirza ने बयां किया दिल का हाल, वीडियो हो गया वायरल
Sania Mirza sings Song Video Viral: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सानिया मिर्जा सिंगर लकी अली के पसंदीदा ट्रैक 'ओ सनम' को गाकर अपनी सिंगिंग टैलेंट का प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। सानिया मिर्जा के इस वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि उनकी करीबी दोस्त अनन्या बिड़ला ने शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सानिया मिर्जा के सिंगिंग टैलेंट की हर तरफ तारीफ़ हो रही है और यह वीडियो जल्द ही वायरल हो गया। सानिया मिर्जा के जन्मदिन के मौके पर जारी किए गए इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 1.29 लाख से ज़्यादा 'लाइक' मिल चुके हैं। सानिया मिर्जा ने हाल ही में 15 नवंबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना 38वां जन्मदिन मनाया। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था।

सानिया मिर्जा ने गाया गाना
जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाओं के बीच गायिका अनन्या बिड़ला द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सबसे अलग था, जिसमें सानिया मिर्जा लकी अली का गाना 'ओ सनम' गाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में न केवल सानिया मिर्जा की संगीत प्रतिभा को दिखाया गया, बल्कि उनके खुशमिजाज और मौज-मस्ती करने वाले स्वभाव को भी दिखाया गया।
शोएब मलिक से की थी लव मैरिज
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की लव मैरिज काफी चर्चा में रही थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2009 में हुई थी और इस मुलाकात के बाद उनकी दोस्ती गहरी हो गई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने 2010 में अपनी शादी का एलान किया और दुनिया के खिलाफ जाकर निकाह किया। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और कुछ समय बाद उनकी शादी में मतभेदों की खबरें आईं।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस से शोएब ने रचाई शादी
शोएब मलिक ने 20 जनवरी 2024 को सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों के साथ शोएब ने अपने तीसरे निकाह की पुष्टि की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक के बीच तलाक हो चुका है। इस तलाक की जानकारी पहले मीडिया में नहीं थी, लेकिन शोएब के तीसरी शादी की घोषणा ने यह साफ कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications