बाथरूम में पति की लाश इधर बेड पर मरी पड़ी थी पत्नी, घर में जलती मिली अंगीठी
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में बुधवार की शाम एक मकान में पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पत्नी का शव बिस्तर पर तो पति का शव का बाथरूम में पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

टीचर थीं पत्नी, रिसेप्शनिस्ट था पति
मामला कृष्णा कॉलोनी का है। मूल रूप से रोहतक के गांधीनगर निवासी अमितेश (40) और उनकी पत्नी प्रियंका (37) तीन साल पहले यहां रहने आए थे। वह सरदार गुरमीत सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। प्रियंका सेंट थॉमस स्कूल में अंग्रेजी व इतिहास पढ़ाती थी, जबकि अमितेश यहीं पर रिसेप्शनिस्ट था।

ऐसे हुआ मौत का खुलासा
रोज की तरह बुधवार की शाम करीब पांच बजे जब ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चे पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो बच्चे वापस लौट गए। उन्होंने परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद एक बच्चे के पिता ने दूसरे बच्चे के घर पर फोन कर पता किया तो वहां से भी यही जवाब मिला।

अंगीठी के घुएं से दम घुटने से मौत की आशंका
बच्चों के पिता तुरंत मकान पर पहुंचे और जाली काटकर कुंडी खोली तो अंदर अमितेश और प्रियंका के शव अलग अलग जगह पड़े थे। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि कमरे में कोयले की अंगीठी जला रखी थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाने के बाद हादसे की सूचना परिजनों को दी। बता दें, मृतक दंपती के दो बच्चे हैं, 11 साल का श्रेष्ट और पांच साल का आहान। दोनों सर्दी की छुट्टियों में अपने पैतृक घर रोहतक के गांधी नगर अपने दादा-दादी के पास गए हुए थे। घर पर दोनों पति-पत्नी ही थे।












Click it and Unblock the Notifications