अंबाला में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बस की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिया है।

Truck Bus Collision: हरियाणा के अंबाला जिले में शुक्रवार यानी 3 मार्च को बड़ा हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा शहजादपुर थाना क्षेत्र के यमुना नगर-पंचकुला हाईवे 344 पर कक्कड़ माजरा गांव के पास हुआ है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं, इस हादसे के बाद पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
शहजादपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ बीर भान ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी देते हुए बताया, 'उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सवारी लेकर एक डबल डेकर बस हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। जैसे ही बस शहजादपुर के पास गांव कक्कड़ माजरा के पास पहुंचे तो पीछे से बस को एक ट्राला ने टक्कर मार दी। इस हादसे में यूपी के गांव फतेहपुर जिला संबल निवासी 34 वर्षीय ज्वाला, उसकी 32 वर्षीय पत्नी रिंकी, 8 वर्षीय बेटा प्रिंस, 6 वर्षीय छोटा बेटा प्रशांत, गांव रूदाइन जिला बदायूं निवासी रहीश खान, गांव उलैया निवासी बदन सिंह, जरीना के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- Mahrajganj News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी टेंपो, तीन साल की बच्ची की मौत
Recommended Video

वहीं, एक एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक यह हादसा ट्रोला के चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। इस हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं, इस हादसे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ कर लिया है और हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुसिस की मानें तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications