सूरजकंड मेले में हरियाणवी पगड़ी और हुक्का सेल्फी पर्यटकों के लिए बनी आकर्षण का केंद्र

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में लगे 37वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला में 'हरियाणवी पगड़ी' पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पगड़ी बंधवाने और 'हुक्का सेल्फी' लेने के लिए दिनभर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

हरियाणा के 'विरासत' की ओर से लगाई गई सांस्कृतिक प्रदर्शनी पर 'पगड़ी बंधाओ-फोटो खिंचाओ' में हरियाणवी पगड़ी बच्चों, महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बुजुर्गों तक सभी को अपनी ओर लगातार आकर्षित कर रही है।

सूरजकंड मेले में हरियाणवी पगड़ी बनी आकर्षण का केंद्र

फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे 37वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में हरियाणा का आपणा घर पवेलियन में हरियाणवी विरासत एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में काफी पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटक पगड़ी बंधवाने के साथ-साथ हुक्का के साथ अपनी सेल्फी खिंचवा रहे हैं।

स्टॉल नंबर 1245 पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे

चंदन, कदम और अन्य उम्दा किस्म की लकड़ी पर हस्त कारीगीरी में निपुण बोंदवाल परिवार ने पारंपरिक कला को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। विख्यात शिल्पी राजेंद्र बोंदवाल इस बार सूरजकुंड मेले में स्टॉल नंबर 1245 पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

शिल्पी राजेंद्र बोंदवाल की कृतियां पर्यटकों पर छोड़ रही अविस्मरणीय छाप

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में शिल्पी राजेंद्र बोंदवाल की कृतियां पर्यटकों पर अविस्मरणीय छाप छोड़ रही हैं। बहादुरगढ़ हरियाणा का विख्यात हस्त शिल्पी राजेंद्र बोंदवाल का परिवार कई दशक से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हस्तशिल्प के क्षेत्र में कलात्मक इतिहास रच रहा है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: अधिकारी-कर्मचारी नैतिकता के साथ जनता के हित में कार्य कर निभाएं दायित्व, बोले- सीएम मनोहर लाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+