हरियाणवी युवती ने बिजली-ठेकेदार को मोहजाल में फंसाया, फिर फर्जी संपादक ने 50 लाख मांगे, यूं लूटा
शिमला/चंडीगढ़. हरियाणा की एक युवती ने हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर में बिजली का काम करने वाले ठेकेदार को हनीट्रैप में फंसा लिया। उसके बाद नकली पुलिस बनकर उसकी अश्लील तस्वीरें लीं। गिरोह के अन्य सदस्य उन्हीं अश्लील तस्वीरों के जरिए ठेकेदार को प्रताड़ित करने लगे। गिरोह के एक सदस्य ने खुद को मीडिया का चीफ एडिटर बताकर उससे 50 लाख रुपए मांगे। ठेकेदार से उसकी गाड़ी और 1.60 लाख रुपए भी हड़प लिए गए। किसी तरह ठेकेदार ने पुलिस से शिकायत की। जिस पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। गिरोह के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

28 नवंबर को ठेकेदार को मिलने बुलाया गया
संवाददाता के अनुसार, सोलन जिले के कसौली तहसील के गांव गुल्हाडी निवासी बहादुर सिंह पुत्र रूप राम ने उप मंडल पुलिस अधिकारी परवाणू योगेश रोल्टा को शिकायत की थी कि वह बिजली के काम की ठेकेदारी करता है। कुछ समय पहले एक लड़की का फोन आया था। दोनों में बातें होने लगीं। 28 नवंबर को उस लड़की ने बहादुर को अपने घर बुलाया। वह मल्लाह रोड निकट गुरुद्वारा (पिंजौर) पहुंचा तो वह लड़की करीब 8 बजे सड़क पर खड़ी मिली।

सड़क पर लड़की खड़ी मिली, वह बहादुर को लेकर गई
वह लड़की बहादुर को एक मकान में ले गई, जहां पर उसकी एक 6-7 महीने की बच्ची थी। उसके बाद दोनों ने साथ में शराब पी। कुछ देर बाद वहां दो आदमी व एक महिला पुलिस की वर्दी में सीधे कमरे में आए और गाली-गलौज की। फिर, धक्का-मुक्की करने लगे।

'कपड़े उतारकर मुझे सारी रात कमरे में बंद रखा'
ठेकेदार का कहना है कि मुझे उस लड़की के साथ कपड़े उतारकर सारी रात कमरे में बंद रखा गया और वो लोग भी वहीं पर रहे। सुबह उन्होंने अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। तब पैसों की डिमांड करने लगे। मेरी कार और नकदी छीन ली गई। इस तरह मेरे साथ हनी ट्रैप हुआ।'


Click it and Unblock the Notifications
