हरियाणा: गेहूं की सरकारी खरीद बंद, किसान बोले- 1-1 दाना खरीदने वाली खट्टर सरकार अब कहां है
चरखी दादरी। हरियाणा में 1 अप्रैल को रबी सीजन की फसलों की खरीद शुरू हुई थी। जिसके तहत सरकारी एजेंसियों द्वारा विभिन्न मंडियों से गेंहू-जौ जैसी फसलें खरीदी जा रही थीं। हालांकि, कुछ जिलों में गेंहू खरीद के दौरान कोटा पूरा हो गया तो किसानों से फसलें लेना बंद कर दिया गया। अब जिन किसानों की फसल अभी खरीदी नहीं गई है, वे खफा हैं।

सरकार द्वारा खरीद कोटा पूरा होने पर 30 अप्रैल को दादरी जिले में गेंहू खरीद बंद कर दी गई, जिसके चलते किसान दिनभर मंडी-अधिकारियों के चक्कर काटते रहे। वहीं, काफी किसानों ने रोष जताते हुए सरकार से दोबारा खरीद शुरू करवाने की मांग की। बाढड़ा में भी किसान अपनी फसल खरीद की बारी का इंतजार कर रहे हैं। किसान नेता राजू मान ने कहा, "कुछ दिन पहले गेहूं के एक-एक दाने की खरीद का दावा करने वाली खट्टर सरकार अब कहा हैं.. इन्होंने 8 जिलों में खरीद पर रोक लगा दी। कहा गया है कि आगामी आदेशों तक रोक लगी रहेगी। ऐसा करने से इनका असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।"

भिवानी जिले के कई किसानों ने बताया कि, तोशाम अनाज मंडी में बारदाने की कमी के चलते हजारों क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है। उन्होंने कहा कि, मौसम खराब है और बारिश होने पर अनाज के भीगने की आशंका है। उन्होंने कहा कि, अनाज मंडी में 2 दिनों से वारदाने की कमी के चलते गेंहू की खरीद नहीं हो पाई है।
मालूम हो कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक द्वारा गेहूं खरीद बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इसी वजह से चरखी दादरी सहित कई जिलों में किसानों से गेंहू नहीं खरीदे जा रहे।












Click it and Unblock the Notifications