Vikas Raghav: डोडा आतंकी हमले में हरियाणा के फौजी विकास राघव शहीद, आखिरी सांस तक शेर की तरह लड़े

Vikas Raghav shaeed haryana: जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकी हमले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2024 से पहले आंतकियों के साथ मुठभेड़ में हरियाणा का वीर सपूत शहीद हो गया। वीरगति को प्राप्‍त होने वाले विकास राघव हरियाणा जिले के सोहना के गांव दौहला के रहने वाले थे।

विकास राघव की शहादत की सूचना पर उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में चूल्‍हे नहीं जले और हर कोई विकास की बहादुरी की चर्चा करता नजर आया।

Haryana soldier Vikas Raghav

उधर, हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया प्‍लेट फॉर्म एक्‍स पर शहीद की तस्‍वीर शेयर करते हुए उनके शहादत को सलाम किया और लिखा-'जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में हरियाणा के गाँव दौहला (सोहना) निवासी सैनिक विकास राघव ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनकी शहादत को विनम्र श्रद्धांजलि व शहीद के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। उनके सर्वोच्च बलिदान का हर देशवासी हमेशा ऋणी रहेगा। दु:ख की इस कठिन घड़ी में हर भारतवासी अपने शहीद के परिवार के साथ एकजुट है।'

Haryana soldier Vikas Raghav

जानकारी के अनुसार विकास राघव के एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन है। विकास के भाई निजी कंपनी में जॉब करते हैं। दोनों भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। विकास की भी दो माह बाद शादी थी। विकास के पिता पहले प्राइवेट जॉब करते है, लेकिन फिलहाल घर पर ही रहते है। जिसकी माता गृहणी है।

विकास राघव का पार्थिव शरीर दोपहर बाद उनके पैतृक गांव दौहला पहुंचने की सूचना है। जहां पर पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जिसके बाद गमगीन माहौल में उसके विकास राघव के पार्थिव शरीर को गांव की श्मशान भूमि के अंदर पंचतत्व में विलीन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+