Haryana Politics: 'वह जल्दी परेशान हो जाते हैं और...', अनिल विज की नाराजगी के बीच खट्टर का बड़ा बयान

Haryana Politics: हरियाणा में पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद नए मुख्यमंत्री ने रूप में मंगलवार को नायब सिंह सैनी ने शपथ ली। खास बात यह रही कि राजभवन में आयोजित शपथ समारोह में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिल नहीं हुए।

पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता अनिल विज नए मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद बहुत नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त सीएम नायब सैनी उनसे बात करेंगे।

Manohar Lal Khattar

मीडिया से रूबरू हुए, खट्टर ने कहा कि अनिल विज हमारे वरिष्ठ नेता हैं... यह उनके स्वभाव में है कि वह जल्दी परेशान हो जाते हैं, लेकिन जल्द ही ठीक भी हो जाते हैं। पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं। वह परेशान हैं, लेकिन हम उनसे बात कर रहे हैं...हमारे नये मुख्यमंत्री भी उनसे बात करेंगे।

Recommended Video

    Haryana Politics: 'वह जल्दी परेशान हो जाते हैं और...', अनिल विज की नाराजगी के बीच खट्टर का बड़ा बयान

    क्यों खफा हैं अनिल विज?
    दरअसल, हरियाणा बीजेपी के जाने-माने नेता विज को नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाले नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। मंगलवार को सैनी कैबिनेट में नए सीएम के साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, जो खट्टर कैबिनेट का हिस्सा थे। हालांकि, खट्टर सरकार में गृह मंत्री रहे विज को सूची से हटा दिया गया।

    शपथ लेने वाले विधायकों में कंवर पाल गुज्जर, जय प्रकाश दलाल, मूलचंद शर्मा और बनवारी लाल शामिल हैं। एक निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह को भी राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शपथ दिलाई। दिलचस्प बात यह है कि आज जिन पांच लोगों को शपथ दिलाई गई, वे सभी निवर्तमान हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्री थे। अन्य जो सूची में शामिल नहीं थे वे हैं कमल गुप्ता, ओम प्रकाश यादव, कमलेश ढांडा और संदीप सिंह।

    क्यों दिया मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा?
    दरअसल, आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी और उसकी सहयोगी जननायक जनता पार्टी के बीच सीट बंटवारे की बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई। खट्टर ने कहा कि राज्य की 10 सीटें बीजेपी ने जीतीं। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व से बात की होगी... आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं है, लेकिन उन्होंने (जेजेपी) फैसला कर लिया है। कि वे लोकसभा सीटें अलग से लड़ेंगे और तदनुसार निर्णय किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+