हरियाणा में सिपाही भर्ती का पेपर लीक, 2 आरोपियों पर 2-2 लाख और 9 पर 50-50 हजार रु. का इनाम घोषित

कैथल। हरियाणा में सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला तूल पकड़ रहा है। हालांकि, इसके फरार आरोपितों का अब तक सुराग नहीं लगा है। इस मामले में हरियाणा के नए डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) ने अब 11 आरोपियों पर इनाम रख दिया है। उक्त आरोपितों में जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद अफजल व मुजफ्फर अहमद पर दो-दो लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, हिसार जिले के कुलदीप, नवीन व कुलदीप, महेंद्रगढ़ के रामेश, अशोक, भिवानी के निहाल सिंह और मनोहर, रोहतक के वेदप्रकाश एवं जींद के राधे श्याम पर 50-50 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि, उक्त आरोपितों के बारे में जानकारी देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Haryana Police constable recruitment exam paper leak, rewards on accused

तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर के आदेश
राज्य सरकार ने एक और अहम फैसला लिया है। आज सरकार ने तत्काल प्रभाव से 16 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सरकार की ओर से पुलिस महानिदेशक पी. के. अग्रवाल को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, डीजीपी, क्राइम (मुख्यालय) पंचकूला मोहम्मद अकील, जिनके पास राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है, को कारागार, हरियाणा का महानिदेशक बना दिया गया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि, सरकार के परिवहन विभाग के प्रधान सचिव एस. एस. कपूर, जिनके पास कारागार, हरियाणा के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है, को राज्य सतर्कता ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है। इसके अलावा भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स, भोंडसी, गुरुग्राम के महानिदेशक देश राज सिंह को कमांडेंट जनरल होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओ. पी. सिंह को एडीजीपी, क्राइम (मुख्यालय) पंचकूला की जिम्मेदारी दी है। साथ ही, उन्हें राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

आज हरियाणा मानवाधिकार आयोग में जांच निदेशक एम. रवि किरण को आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी की एवं आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी विकास कुमार अरोड़ा को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन के आईजी हरदीप सिंह दून को हरियाणा मानवाधिकार आयोग, चंडीगढ़ में जांच निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। आईजीपी, सीटीआई होम गार्ड वाई. पूरण कुमार को हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन का आईजी बनाया गया है। इनके अलावा गौरव को एएसपी असंध, सिद्धांत जैन को एएसपी महेंद्रगढ़, अमित को एएसपी इंद्री, हेमेंद्र कुमार मीणा को एएसपी महम, कुलदीप सिंह को एएसपी नरवाना, मेधा भूषण को एएसपी सांपला, रोहतक की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अलावा हिमाद्री कौशिक को बतौर एएसपी, बादली भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+