लड़की को बताया कि उसकी बहन बीमार है फिर साथ ले जाकर किया गैंगरेप, पहले भी हो चुका है दुष्कर्म
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में पेपर देकर लौट रहीं छात्रा के साथ किया बलात्कार का मामला सामने आया है। स्कूल से पेपर देकर घर को लौट रहीं नाबालिगा छात्रा को दो लोगों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने व उसके साथ बलात्कार करने के मामले में पुन्हाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बहन के बीमार होने की बताई बात फिर ले गए अपने साथ
पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी लड़की स्कूल में नवीं कक्षा की छात्रा है। बीतें दिन वह स्कूल से पेपर देकर घर की ओर लौट रही थी तो रास्ते में अशोक मास्टर व देवी निवासी पुन्हाना ने मेरी बेटी को उसकी बहन बीमार होने की बात कहकर अपने साथ ले गए।

आरोपितों के घर पर गए मां व भाई
इसके बाद लड़की के साथ बलात्कार किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले भी उक्त आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ बलात्कार किया है। जिसे जान से मार देने की धमकी दी गई थी। घर पहुंचकर पीड़िता ने घटना परिजनों को बताई तो इस बाबत मेरा बेटा व पत्नी उक्त आरोपियों के घर गए।

पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
इस दौरान वहां महीपाल, सरजीत ने मेरी पत्नी के साथ मारपीट की व कौशल ने देशी कट्टा दिखाकर जान से मार ड़ालने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications