Haryana News: खेल गतिविधियों से जुड़ेंगे हरियाणा के युवा, राज्य सरकार ने तैयार किया यह प्लान
Haryana News: हरियाणा में युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें शारीरिक रूप से तंदरुस्त रखने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा ऐतिहासिक पहल शुरू की गई है। शासन द्वारा प्रदेश भर के जिलों में पुलिसकर्मियों, खिलाड़ियों और एक्स सर्विसमैन द्वारा गांवों के युवाओं को खेल गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि उनकी उर्जा को सही दिशा में लगाया जा सके।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में आयोजित एक अहम बैठक में हरियाणा के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया। बैठक में पुलिस अधीक्षकों द्वारा उनके जिलों में नशा मुक्ति को लेकर किए गए कार्यों के अलावा खेल गतिविधियों को लेकर रपट प्रस्तुत की गई। कपूर ने बैठक में जिला हिसार, भिवानी, दादरी, सिरसा, डबवाली, नारनौल, रेवाड़ी ,नूंह , पलवल ,झज्जर, सोनीपत ,पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों के साथ खेल गतिविधियों के संबंध विस्तार से समीक्षा की।
कपूर ने कहा कि युवा देश का भविष्य है, ऐसे में आवश्यक है कि उनकी उर्जा का सही दिशा में लगाया जाए। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से राज्य के युवाओं को नशामुक्ति अभियान से भी जोड़ा जा रहा है, ताकि यह स्वयं भी नशे से दूर रहें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इस काम में ग्राम और वार्ड प्रहरी भी बीते कई महीनो से गांव और वार्ड में नशा बेचने वाले, खरीदने वाले आरोपियों का रिकॉर्ड तैयार करते हुए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
मीडिया को जानकारी दी गई कि हरियाणा में युवाओं व बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने को लेकर कई जिलों में खेल गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इस पहल से पुलिस में कार्यरत रिटायड एसपीओ जिनकी आयु 50 वर्ष से कम है, जो सेना व पैरामिलिट्री में खेलों में अपनी सेवाएं दे चुके है,उन्हें गांवों में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा ऐसे खेल परिसर जो प्रयोग में नहीं लाए जा रहे हैं, उनकी साफ सफाई करवाकर विभाग के खिलाड़ियों द्वारा वहां सुबह व शाम में अधिक से अधिक युवाओं को स्टेडियम में आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें हरियाणा विधानसभा में यौन-शोषण करने का मुद्दा गरमाया,18 साल के मामलों की होगी जांच












Click it and Unblock the Notifications