Haryana News: प्रदेश में 22 मई तक हो सकेगी गेहूं की खरीद, सीएम सैनी ने केंद्र सरकार के फैसले को सराहा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गेंहूं खरीद के लिए अवधि बढ़ाए जाने पर केंद्र सरकार के फैसले की तारीफ की है। केंद्र के इस फैसले के बाद अब प्रदेश में गेंहूं की खरीद 22 मई तक हो सकेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने हरियाणा के किसानों के हक में बहुत बड़ा फैसला लिया है। गेहूं खरीद की अवधि एक सप्ताह और बढ़ाने की मंज़ूरी दे दी है। केंद्र सरकार की अनुमति के बाद 22 मई तक हो सकेगी। अब हरियाणा में गेहूं की खरीद। किसान का दाना-दाना आपकी हरियाणा सरकार MSP पर खरीदेगी और 72 घंटे के अंदर पैसे आपके खाते में होंगे।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गेंहूं खरीद के लिए अवधि बढ़ाए जाने पर केंद्र सरकार के फैसले की तारीफ की है। केंद्र के इस फैसले के बाद अब प्रदेश में गेंहूं की खरीद 22 मई तक हो सकेगी।
केंद्र की @narendramodi जी की सरकार ने हरियाणा के किसानों के हक में बहुत बड़ा फैसला लिया है।
गेहूं ख़रीद की अवधि एक सप्ताह और बढ़ाने की मंज़ूरी दे दी है।केंद्र सरकार की अनुमति के बाद 22 मई तक हो सकेगी अब हरियाणा में गेहूं की ख़रीद।
किसान का दाना-दाना आपकी हरियाणा सरकार MSP पर…
— Nayab Saini (मोदी का परिवार) (@NayabSainiBJP) May 15, 2024












Click it and Unblock the Notifications