Haryana News: शिक्षा बोर्ड के अंत्योदय सरल केंद्र पर शुरू हुई क्यूआर कोड सुविधा, बोर्ड अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा बोर्ड परिसर में स्थित अंत्योदय सरल केन्द्र पर क्यूआर कोड के माध्यम से शुल्क भुगतान की सुविधा आज से शुरू कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और पॉइंट ऑफ सेल मशीन का रिबन काटकर उद्घाटन किया।

डॉ. यादव ने बताया कि अंत्योदय सरल केन्द्र पर कैश, बैंक ड्राफ्ट और पोस्टल ऑर्डर के माध्यम से शुल्क भुगतान की सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। परीक्षार्थियों और अभिभावकों व अध्यापकों की सुविधा के दृष्टिगत बोर्ड ने फैसला लिया है कि वे अब किसी प्रकार का शुल्क का भुगतान क्यूआर कोड को स्कैन करके भी कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि शिक्षा बोर्ड का यह प्रयास भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के उद्देश्य को साकार करने की ओर एक सराहनीय कदम है।

education board

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+