Haryana News: हज यात्रा 2024 के लिए निकले ऑनलाइन आवेदन, कमेटी ने जारी किए नए निर्देश

Haryana News: अखिल भारतीय हज कमेटी ने वर्ष 2024 के दौरान प्रदेश से हज जाने के इच्छुक हाजियों के पंजीकरण के लिए हरियाणा राज्य हज कमेटी के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए हैं। हज यात्रा करने के इच्छुक हज यात्री 20 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

हरियाणा राज्य हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी सुभानदीन भट्टी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय हज कमेटी मुम्बई ने वर्ष-2024 में हज यात्रा करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आनलाईन आवेदन 20 दिसम्बर कर सकते हैं।

msnohar lal khattar

उन्होंने बताया कि हज नीति 2024 के अनुसार महिला और 70 वर्ष से अधिक आयु के आवेदक के साथ यदि दोबारा से कोई नजदीकी रिश्तेदार जाना चाहता है तो उसे अतिरिक्त राशि अदा करने पर ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। हज नीति 2024 के अनुसार 70 वर्ष की आयु से अधिक आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। सामान्य श्रेणी में यदि आवेदन निर्धारित कोटे से अधिक प्राप्त होते हैं तो आवेदन पत्रों का चयन कम्प्यूटराईज ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। गर्भवती महिला कुछ शर्तों के अनुसार हज यात्रा कर सकती है। महिला आवेदक जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक हो। वह चार महिलाओं के समूह में जा सकेंगी।

उन्होंने बताया कि आवेदक, जिसकी वित्तीय स्थिति अच्छी हो, शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ हो, उनके पास मशीन रीडेबल वैध भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट 31 जनवरी,2025 तक वैध हो। वह आवेदन कर सकता है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य से जाने वाले हज यात्रियों की सुविधा के लिए इन्दिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली से उड़ान सुनिश्चित की गई है।
निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन अखिल भारतीय हज कमेटी की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in व मोबाईल ऐप हज सुविधा पर किए जा सकते हैं। भारत सरकार का महावाणिज्य दूतावास,जैद्दा (साउदी अरबिया) द्वारा हज यात्रा के दौरान यात्रियों के रहने का प्रबंध किया जाएगा। आवेदक ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अखिल भारतीय हज कमेटी के दिशा निर्देशों को सावधानी पूर्वक पढने के बाद ही अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा आरंभ करने के स्थल का चुनाव करें। एक बार चुने गए विकल्पों को बाद में बदलने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि हज आवेदक आवेदन हेतु कोई कठिनाई या असुविधा महसूस करने पर हरियाणा हज कमेटी के फोन नंबर 0172-2996270 या अखिल भारतीय हज कमेटी के फोन नंबर 022-22107070 पर संपर्क कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+