Haryana News: लोकसभा चुनावों में अर्धसैनिक बलों व आईटीबीपी की तैनाती के लिए बैठक, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Haryana News: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल जो चुनावों के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती पर गठित राज्य कमेटी के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग का मोटो है। इसके मद्देनजर राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों व आईटीबीपी की कंपनियों को भी मुस्तैदी से तैनात किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोग निर्भीक होकर बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल बुधवार को बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत के चुनाव आयोग ने लोक सभा-2024 के चुनाव को चुनाव का पर्व-देश का गर्व शीर्ष वाक्य नाम दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर्व को हर्ष, शांति, भाईचारे के साथ मनाना राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों की जिम्मेदारी है।

anurag agrawal

बैठक में इस बात की भी जानकारी दी गई कि आरम्भ में केन्द्र सरकार से भविष्य में होने वाले हरियाणा चुनाव के दौरान सभी 10 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 10 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा 5 भारत तिब्बत सीमा पुलिस की कम्पनियां दी हैं।

इनमें अम्बाला लोक सभा क्षेत्र जिसमें पंचकूला एव यमुनानगर जिले भी पड़ते हैं। वहां पर दो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के लिए दो कंपनियों, कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लिए सीआरपीएफ की एक, करनाल लोकसभा क्षेत्र के लिए सीआरपीएफ की एक, सिरसा लोकसभा क्षेत्र जिसमें सिरसा, फतेहाबाद व डबवाली जिले शामिल हैं। इनके लिए सीआरपीएफ की दो, हिसार लोकसभा क्षेत्र के लिए सीआरपीएफ की दो, रोहतक लोकसभा क्षेत्र के लिए सीआरपीएफ की दो कम्यपनियां, जिसमें एक रोहतक जिले में व एक झज्जर जिले में तैनात की जाएगी।

इसी तरह सोनीपत, भिवानी-महेन्द्रगढ़, गुड़गांव तथा फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस की एक-एक कम्पनी को तैनात किया जाएगा।

बैठक में भारत तिब्बत सीमा पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र भानू, पंचकूला के आईजी हरदीप दुन, हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, सीआईडी सौरभ सिंह, सीमा सुरक्षा बल, पंजाब के डीआईजी डॉ. अतुल फलजेले के अलावा अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हेमा शर्मा व राजकुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+