Haryana News: जेपी नड्डा ने कैथल में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, सीएम सैनी भी रहे मौजूद
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में कैथल में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'कांग्रेस और परिवारवादियों की जातिवादी और वंशवादी राजनीति पर हरियाणा की जनता एक बार फिर से पानी फेरने जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में कुरुक्षेत्र लोकसभा के लोगों ने भरोसा दिलाया कि हरियाणा धाकड़ है और मोदी जी जैसा धाकड़ प्रधानमंत्री ही चाहता है। कपिस्थल (कैथल) की विजय संकल्प रैली में परिवारजनों का अपार उत्साह इस बात का प्रमाण है कि इस बार भाजपा 400 पार है और कुरुक्षेत्र लोकसभा से नवीन जिंदल की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सैनी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में कैथल में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications