Haryana News: हरियाणा में 14 करोड़ से ज्यादा की अवैध शराब और नकद राशि जब्त, चुनाव आयोग की कड़ी नजर
Haryana News: हरियाणा में लोकसभा आम चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब व मादक पदार्थों पर विभिन्न एजेंसियों द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। अब तक राज्य में साढ़े 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध शराब व मादक पदार्थ और 3.62 करोड़ रुपए नगद राशि जब्त की गई है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य में पुलिस, आयकर विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग तथा राजस्व सूचना निदेशालय (डीआरआई) द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा 40.22 लाख रुपए नगद, 225.57 लाख रुपए की कीमत की 70,671.54 लीटर शराब, 514.48 लाख रुपए की कीमत की मादक पदार्थ, प्रलोभन व अन्य वस्तुएं, जिनकी कीमत 56.81 लाख रुपए है। वह जब्त की गई हैं। इसी तरह आयकर विभाग द्वारा 42 लाख रुपए नगद, 173 लाख रुपए से अधिक के 2967.88 ग्राम कीमती सामान तथा 42.19 लाख रुपए की अन्य वस्तुओं को जब्त किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा ढाई लाख रुपए नकद , 40 लाख रुपए की 101036 लीटर शराब जब्त की गई है। इसके अलावा डीआरआई द्वारा 2 करोड़ 78 लाख रुपए की नकद राशि जब्त की गई है।












Click it and Unblock the Notifications